Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

यहाँ बिक रहा है Redmi Note 5 Pro सबसे सस्ता, दी जा रही है 10% की भारी छूट !

Teknikal Raman:  दोस्तों, शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो काफी लाजवाब फोन है. ये तो हम सभी जानते और मानते भी हैं. यह स्मार्टफोन ऑनलाइन फ्लिप्कार...

Related imageTeknikal Raman: दोस्तों, शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो काफी लाजवाब फोन है. ये तो हम सभी जानते और मानते भी हैं. यह स्मार्टफोन ऑनलाइन फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम के अलावा भी कई जगहों पर मिलता है. परन्तु कहीं भी कोई अच्छी डील या डिस्काउंट नहीं दी जा रही है. इस फोन की जितनी कीमत है हमें करीब उतने ही कीमत चुकानी पड़ रही है. अपने लॉन्च कीमत से तो इसकी प्राइस 1 हजार रूपये बढ़ भी गयी है. आज हम आपको एक ऐसे ऑनलाइन ई-कॉमर्स साईट के बारे में बताने जा रहें हैं जहाँ से आप इस फोन को 10% डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के आपको उस वेबसाइट के बारे में बताने के साथ ऑफर की जानकारी भी डिटेल में देता हूं.

Third party image reference
शायद अपने पहले भी इस ऑनलाइन शॉपिंग साईट के बारे में सुना होगा, इस साईट का नाम है Tata Cliq, जी हां, यहीं पर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो पर 10 प्रतिशत की भारी छूट का लाभ आप उठा सकते हैं. इस ऑफर के अंतर्गत HDFC बैंक के credit या डेबिट कार्ड से फोन का पेमेंट करने पर अधिकतम 1500 रूपये का डिस्काउंट मिल सकता है. इस ऑफर का लाभ EMI ट्रांजैक्सन पर भी लिया जा सकता है. अगर आप रेडमी का यह फोन लेने वाले थे या लेने वाले हैं तो टाटा क्लिक पर से लेकर अपने कुछ पैसों की बचत तो कर ही सकते हैं.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए एक और बात बता दूँ कि ये ऑफर रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों ही वेरिएंट पर दिया जा रहा है. इस स्मार्टफोन के 4GB रैम वेरिएंट को 14,945 रूपये में और 6GB रैम वेरिएंट को 17,499 रूपये में बेचा जा रहा है. अगर आप 4GB मॉडल लेते हैं तो आपको ये फोन 10% डिस्काउंट करने के बाद मात्र 13,341 रूपये में आपका हो जायेगा, यदि पेमेंट HDFC कार्ड से करते हैं तब. इसी तरह दुसरे वेरिएंट में पूरे 1500 रूपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं. ध्यान रहे ये ऑफर सिर्फ 14 सितम्बर तक ही रहने वाला है, इसलिए जल्द से जल्द ऑफर का लाभ उठा लें.

Third party image reference
शाओमी के इस रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दी गयी है. डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट वाले इस फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड सपोर्ट है. फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है. इस फोन का एक और वेरिएंट है जिसमे 6GB रैम के साथ 64GB की ही स्टोरेज स्पेस है.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो रेडमी नोट 5 प्रो में 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है. फ्रंट में सेल्फी फोकस्ड 20 मेगापिक्सेल का कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है. बाकी रेडमी फोन्स की तरह इसका भी फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ ही है. रेडमी नोट 5 प्रो में आपको 4000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलती है.

Third party image reference

दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाईक और शेयर करना न भूलें. और ऐसे ही टेक टिप्स, टेक news पढ़ते रहने के लिए इस चैनल को भी फॉलो अवश्य करें.

No comments

Latest Articles