Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो Y81 का नया वेरिएंट 4GB रैम के साथ इंडिया में लॉन्च

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन मेकर कम्पनी और इंडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली कम्पनी विवो ने अपने  Vivo Y81  स...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन मेकर कम्पनी और इंडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली कम्पनी विवो ने अपने Vivo Y81 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट 4GB रैम के साथ भारत में लॉन्च किया है. आपको याद दिला दें कि अभी हाल में शायद 20 सितम्बर को कम्पनी ने इसके 3GB रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती भी थी. इस पुराने 3GB वेरिएंट की कीमत अब 11,990 रूपये है. और ये जो न्यू 4GB रैम वेरिएंट विवो ने मार्केट में उतारा है उसकी कीमत 13,490 रूपये तय की गयी है.

Third party image reference
विवो के इस विवो Y81 के नए वेरिएंट में भी सारे फीचर्स और स्पेक्स पिछले वाले वेरिएंट की तरह है. इन्होंने केवल इसे 4GB रैम के साथ पेश किया है. बाकी सब वही 6.22 इंच की बड़ी डिस्प्ले नौच डिज़ाइन के साथ, मीडियाटेक का प्रोसेसर, 3260mAh की बैटरी. अब सबकुछ पुराने वेरिएंट जैसा ही है तो इसके अन्य स्पेसिफिकेशन भी आपको शायद मालूम ही होंगे लेकिन फिर भी मैं आपको इसका पूरा स्पेक्स बता देता हूं.

Third party image reference

विवो Y81 (4GB RAM) का स्पेसिफिकेन-

विवो के इस नए स्मार्टफोन में भी डुअल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ दिया गया है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है.

Third party image reference
विवो Y81 का ये वेरिएंट भी मीडियाटेक के MT6762 चिपसेट पर काम करता है. यह फोन अब 3GB/4GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है.इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है जिसमें 256GB तक का माइक्रो एसडी आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो विवो के इस फोन में आपको 13MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. इस कैमरे में HDR मोड, प्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, AI ब्यूटी, स्लो मोड जैसे ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फेस ब्यूटी, ग्रुप सेल्फी, वॉईस कण्ट्रोल जैसे फीचर से लैस है.

Third party image reference
विवो Y81 के इस न्यू वेरिएंट में भी कम्पनी ने 3260mAh की बैटरी दी है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, सिंगल बैंड wifi, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm हेडफोन जैक आदि मौजूद है. फोन का वजन 146.5 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.77mm है. इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, accelerometer सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कंपास और gyro सेंसर भी देखने को मिलता है.

No comments

Latest Articles