Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, टेक्नो मोबाइल्स ने आज इंडिया में अपना एक नया स्मार्टफोन Tecno Camon Iclick2 लॉन्च किया है. यह फोन कम्पन...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, टेक्नो मोबाइल्स ने आज इंडिया में अपना एक नया स्मार्टफोन Tecno Camon Iclick2 लॉन्च किया है. यह फोन कम्पनी का camon AI सीरीज में आने वाला चौथा स्मार्टफोन है. इससे पहले पिछले महीने टेक्नो ने Camon iAir2+ और camon i2 के साथ Camon i2X लॉन्च किया था. आज लॉन्च हुए कैमन Iclick2 के हाईलाइटिंग फीचर की बात करें तो इसका डुअल रियर रियर कैमरा सेटअप, नौच डिस्प्ले, डुअल Volte सपोर्ट इसके कुछ खास फीचर्स हैं.
Third party image reference
टेक्नो ने इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,499 रूपये रखी है. ये फ़ोन आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर में इसी हफ्ते से ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन के साथ वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जायेगा. इसके अलावा 1 महीने का एक्सटेंडेड वारंटी बिलकुल फ्री मिलेगा. अब चलिए इस फोन का पूरा स्पेसिफिकेशन जानते हैं.
Third party image referenceटेक्नो Camon Iclick2 का स्पेसिफिकेशन-
- डुअल नैनो सिम सपोर्ट/ डुअल Volte
- 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले (नौच, 19:9 aspect रेश्यो)
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
- प्रोसेसर- मीडियाटेक हिलियो P22
- 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी
- माइक्रो एसडी सपोर्ट- 128GB
Third party image reference- रियर कैमरा- 13MP+5MP
- फ्रंट कैमरा- 24MP
- फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में
- बैटरी- 3750mAh
- फोन का वजन- 145 ग्राम
- फोन की मोटाई- 7.8mm
Third party image reference

No comments