Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

398 रु का धांसू प्लान Airtel के सभी ग्राहकों के लिए लॉन्च, मिलेंगे ये सारे फायदे

Teknikal Raman : दोस्तों, इस समय टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो को छोड़कर सभी कम्पनियां या तो पुराने प्लान्स में बदलाव कर रही है या ता...

Teknikal Raman: दोस्तों, इस समय टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो को छोड़कर सभी कम्पनियां या तो पुराने प्लान्स में बदलाव कर रही है या ताबड़तोड़ नए प्लान्स लॉन्च करने में लगी हुई है. इस रेस में वोडाफोन और एयरटेल सबसे आगे है. कुछ दिन पहले वोडा ने 2 नए प्लान लॉन्च किये थे. इसी की देखा-देखी एयरटेल भी अपना एक नया प्लान आज लेकर आ गया है. एयरटेल ने आज 398 रूपये का प्रीपेड प्लान सभी सर्किल के सभी यूजर्स के लिए पेश किया है.

Third party image reference
भारती एयरटेल का यह 398 रूपये का लेटेस्ट प्लान खासतौर पर जियो के 398 रु प्लान को टक्कर देगा. इस नए प्लान में एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स को डेली 2GB यूज करने के लिए देगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और 90 SMS हर रोज इस्तेमाल करने मिलेगा. जी हाँ इस प्लान में 90 SMS ही डेली मिलेगा, जबकि इस तरह के अन्य प्लान्स में प्रायः 100 SMS आपको दिए जाते हैं. वैलिडिटी की बात करें तो इस प्लान में पूरे 70 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है.

Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि एयरटेल के पास पहले से एक 399 रूपये का प्लान है लेकिन यह प्लान सेगमेंटेड ऑफर के तहत आता है यानी इसमें किसी ग्राहक को 70 दिन तो किसी को 84 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. और इस प्लान में डेली 1.4GB डेटा ही मिलता है. वहीँ आज जो प्लान 398 रु में लॉन्च हुआ है यह प्लान कोई भी प्रीपेड ग्राहक रिचार्ज करके इस्तेमाल कर सकता है. सबको 70 दिनों तक 2GB डेटा रोज मिलेगा.

Third party image reference

No comments

Latest Articles