Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4GB RAM और 4000mAh बैटरी के साथ Coolpad Note 8 हुआ लॉन्च, कीमत मात्र इतनी !

Teknikal Raman:  दोस्तों, कूलपैड ने अपना अगला धाकड़ स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने मई में कूलपैड नोट 6 को लॉन्च किया था...

Teknikal Raman: दोस्तों, कूलपैड ने अपना अगला धाकड़ स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने मई में कूलपैड नोट 6 को लॉन्च किया था और अब इस फोन का सक्सेसर Coolpad Note 8 को इंडियन मार्केट में पेश किया गया है. यह नोट 8 दमदार बैटरी, ज्यादा रैम, डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ है. और इसमें आपको बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलेगी.

Third party image reference
कूलपैड नोट 8 की प्राइस भारत में 9,999 रूपये रखी गयी है, ये फोन केवल एक वेरिएंट में ही आया है. यह फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलेगा. इस फोन की बिक्री एक्स्क्लुसिव्ली पेटीएम मॉल पर आज से ही शुरू हो जाएगी. कलर वेरिएंट की बात करें तो यह नोट 8 स्मार्टफोन ब्लैक कलर में ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
कूलपैड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो इस नोट 8 फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 ओएस पर चलता है. फोन को मीडियाटेक MTK6750T क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में आप 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस फोन में 16MP और 0.3MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कूलपैड नोट 8 में बैटरी 4000mAh की लगी है जो काफी जबरदस्त बैकअप देगी. डुअल कैमरा के नीचे ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस फोन का वजन 185 ग्राम है और थिकनेस 8.3mm है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles