Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन आईडिया लिमिटेड की साझेदार कम्पनी वोडाफोन इंडिया ने कुछेक हफ्ते के...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन आईडिया लिमिटेड की साझेदार कम्पनी वोडाफोन इंडिया ने कुछेक हफ्ते के अंतराल पर फिर से नए प्लान्स लेकर कमबैक किया है. वोडाफोन ने आज दो नए सस्ते और किफायती प्रीपेड प्लान 99 रूपये और 109 रूपये की कीमत में लॉन्च किया है. ये दोनों ही प्लान्स महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ पेश किये गए हैं.
Third party image reference
वोडाफोन ने ये जो 99 रु और 109 रूपये का प्लान मार्केट में उतारा है वो ऐसे ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो सिर्फ वॉईस कॉलिंग के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं. वोडाफोन के 99 रूपये के प्रीपेड प्लान में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी करने के लिए दिया जा रहा है. वहीँ 109 रूपये के प्लान में भी 28 दिन की वैधता मिलेगी और ऑल इंडिया अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग करने के साथ ही 1GB डेटा भी यूज करने के लिए दिया जायेगा.
Third party image reference
हालाँकि आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि वोडाफोन ने इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग फैसिलिटी की बात तो की है लेकिन FUP लिमिट लगायी गयी है. इन दोनों दोनों प्लान्स में डेली 250 मिनट से अधिक फ्री कॉलिंग नहीं कर सकते और सप्ताह में 1000 मिनट से ज्यादा बात नहीं कर सकते. इस लिमिट के बाद कॉल्स चार्जेबल हो जायेंगे.


No comments