Teknikal Raman: दोस्तों, अभी तो फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और पेटीएम इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर दे रही है. ये तो आप सभी को मा...
Teknikal Raman: दोस्तों, अभी तो फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और पेटीएम इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर दे रही है. ये तो आप सभी को मालूम होगा और इन शॉपिंग साइट्स से आप लोग जमकर शॉपिंग कर रहे होंगे. चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने गुरुवार को दिवाली कार्निवल सेल की घोषणा की थी. विवो अपने ऑनलाइन ई-स्टोर पर 15 से 18 अक्टूबर तक यह सेल आयोजित करेगा. इस सेल में कम्पनी कई विवो स्मार्टफोन्स पर बम्पर डिस्काउंट देने के साथ कैशबैक और फ्री प्रोडक्ट्स भी ऑफर में देगी. तो चलिए आगे जानते हैं किस फोन पर विवो पर कितना डिस्काउंट देने वाला है.
Third party image reference
विवो के इस दिवाली कार्निवल सेल में सबसे पहला फोन जिसपर जबरदस्त छूट दी जाएगी वो है Vivo V9 स्मार्टफोन, जी हां इस फोन को मात्र 15,990 रूपये में सेल किया जायेगा, जबकि इसकी असली कीमत 18,990 रु है, यानी कि इस फोन पर कम्पनी आपको पूरे 3000 रु का डिस्काउंट देने वाली है. इस बम्पर दिवाली सेल का दूसरा फोन Vivo V9 Youth है जोकि V9 का ही एक डाउनग्रेडेड वेरिएंट है, यह फोन 16,990 रूपये का आता है लेकिन उस दिन ये फोन मात्र 13,990 रूपये में मिलेगा.
Third party image reference
दिवाली कार्निवल सेल में विवो का अगला फोन जो बम्पर छूट के साथ आप खरीद पाएंगे वो है विवो Y66, इस फोन की ओरिजिनल प्राइस 12,990 रूपये है परन्तु दिवाली सेल जो 15 अक्टूबर से है, उस दिन से यह फोन मात्र 7,990 रूपये में बेचा जायेगा. दोस्तों, ये तो हो गयी डिस्काउंट वाले डिवाईस की बात, अब उस फोन की बात करते हैं जिसके साथ फ्री प्रोडक्ट दिए जायेंगे. विवो के Vivo Nex, विवो X21, विवो V11, V11 प्रो और विवो Y83 Pro के साथ ब्लूटूथ स्पीकर मुफ्त में दिया जायेगा.
Third party image reference

