Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4000mAh बैटरी के साथ Honor का दमदार फोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज चीन में ही अपना एक नया स्मार्टफोन  Honor 8C  लॉन्च किया है. यह एक लेटेस्ट ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज चीन में ही अपना एक नया स्मार्टफोन Honor 8C लॉन्च किया है. यह एक लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो 4000mAh की पावरफुल बैटरी और क्वालकॉम के बेहतरीन प्रोसेसर और नौच वाले डिस्प्ले के साथ आया है. आपको बता दें कि यह फोन चीन में VMall पर प्री-आर्डर करने के लिए भी उपलब्ध हो चुका है.

Third party image reference
हॉनर 8C की कीमत की अगर बात करें तो इसकी प्राइस CNY 1,099 से शुरू होती है यानी करीब 11,800 रूपये से. यह कीमत इस फोन के 4GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की रखी गयी है. वहीँ इसका एक और जो वेरिएंट 4GB की ही रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है उसकी कीमत CNY 1399 यानी लगभग 15000 रूपये रखी गयी है. हॉनर 8C को ब्लू, ब्लैक, गोल्ड और पर्पल कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है. चीन में रिटेल स्टोर्स पर 16 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा.

Third party image reference

हॉनर 8C का स्पेसिफिकेशन-

इस लेटेस्ट हॉनर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इस फोन में आपको 6.26 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले नौच डिज़ाइन के साथ और 19:9 aspect रेश्यो में देखने को मिल जायेगा. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है हालाँकि टॉप में EMUI 8.2 स्किन देखने को मिलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो हॉनर 8C दो वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है जबकि दूसरा वेरिएंट 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है और रैम इस वेरिएंट में भी 4GB ही दी गयी है. दोनों ही वेरिएंट में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा क्रमशः f/1.8 और f/2.4 अपर्चर के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है. दोनों ही फ्रंट और बैक कैमरे LED फ़्लैश लाइट और AI फीचर के साथ दिया गए हैं. फोन के बैक साइड में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और बैटरी जैसा कि मैंने आपको टाइटल में और पोस्ट के स्टार्टिंग में ही बता दिया कि इसमें 4000mAh की तगड़ी बैटरी लगी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles