Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Samsung Galaxy A9 (2018) : दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च

Teknikal Raman:  दुनिया की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने आज मलेशिया के कुआलालंपुर शहर में आयोजित एक इवे...

Teknikal Raman: दुनिया की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने आज मलेशिया के कुआलालंपुर शहर में आयोजित एक इवेंट में एक गजब का फोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने गैलेक्सी A9 2018 स्मार्टफोन को चार-चार रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है और यह फोन दुनिया का पहला फोन है जो क्वैड-रियर कैमरा के साथ मार्केट में लाया गया है.

Third party image reference
आपको बता दें कि सैमसंग का यह लेटेस्ट फोन 2015 में लॉन्च किये गए गैलेक्सी A9 का सक्सेसर है और इस नए फोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स ऐड किये गए हैं. क्वैड-कैमरा के अलावा इसमें आपको 3D कर्व्डग्लास का बैक पैनल मिलेगा. इनफिनिटी डिस्प्ले और कम से कम 6GB की रैम दी गयी है.

Third party image reference
कीमत की बात करें तो गैलेक्सी A9 (2018) की कीमत 599 यूरो रखी गयी है यानी इसकी कीमत भारत में 51 हजार रूपये के आसपास रखी जा सकती है. अभी इस फोन की इंडियन प्राइस नहीं बताई गयी है और न कोई इनफार्मेशन दी गयी है कि कब ये फोन भारत में आयेगा. यह स्मार्टफोन पिंक, ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर नजर डालें तो इस फोन में आपको 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में देखने को मिलेगा. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग का ये फोन दो वेरिएंट में आया है. एक 6GB रैम और एक 8GB रैम के साथ, हालाँकि दोनों ही वेरिएंट में इंटरनल स्टोरेज 128GB दी गयी है. गैलेक्सी A9 2018 में कम्पनी ने एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी है, आप 512GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो इस फोन का कैमरा ही तो सबसे खास फीचर है. सैमसंग ने इस फोन में चार रियर कैमरा सेट किया है. पहला कैमरा 24MP का है, दूसरा 10MP का, तीसरा 8MP का और चौथा कैमरा 5MP का है. सभी रियर कैमरे वर्टिकली सेटअप किये हुए हैं.

Third party image reference
इसमें से पहला कैमरा 24MP वाला प्राइमरी कैमरा है जो f/1.7 अपर्चर के साथ है. 10MP वाला टेलीफ़ोटो कैमरा है, यह 2X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. 8MP वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है और अंतिम 5MP वाला डेप्थ सेंसिंग कैमरा है. सैमसंग ने इस फोन के फ्रंट में 24MP का सिंगल सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ दिया है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) का फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक साइड में सेटअप किया हुआ है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte, wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, युएसबी टाइप सी पोर्ट, हेडफोन जैक आदि दी गयी है. फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अन्य जरुरी सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, RGB लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और एम्बिएंट लाइट उपलब्ध है. सैमसंग ने इस फोन में 3800mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles