Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने आज इंडिया में नोकिया 3.1 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस पहले कम्पनी नोकिया 6....
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने आज इंडिया में नोकिया 3.1 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस पहले कम्पनी नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस को लॉन्च कर चुकी है जो बिक भी रहा है. आज जो नोकिया 3.1 प्लस मार्केट में उतारा गया है वो इसी साल मई में लॉन्च किये गए नोकिया 3.1 का अपग्रेडेड वर्जन है. इस नए वर्जन में आपको 6 इंच की बड़ी डिस्प्ले, ओक्टा कोर प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
Third party image reference
नोकिया 3.1 प्लस की कीमत की अगर बात करें तो इसकी कीमत11,499 रूपये से शुरू होती है. ये कीमत 2GB रैम + 16GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट जो 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है उसकी कीमत कम्पनी ने अभी नहीं बताई है. इस फोन की सेल 19 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगी. नोकिया 3.1 प्लस को ब्लू, व्हाईट और बाल्टिक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे.
Third party image referenceनोकिया 3.1 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन google के एंड्राइड वन प्रोग्राम के अंतर्गत आता है जो एंड्राइड के ओरियो ओएस पर चलता है और इसमें डुअल नैनो सिम की फैसिलिटी दी गयी है. इस फोन में 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 2.5D ग्लास के साथ और 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. नोकिया 3.1 प्लस को मीडियाटेक के हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज के बारे में तो आपको ऊपर कीमत के साथ पता चल ही गया होगा. ये फोन दो वेरिएंट में मिलेगा. पहले वेरिएंट में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी है जबकि दुसरे में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस दी गयी है. वैसे इस फोन में आप 400GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया 3.1 प्लस में एचएमडी ग्लोबल ने 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में ही कैमरा के नीचे दिया गया है. अन्य सेंसर एम्बिएंट लाइट, कंपास, gyro और प्रोक्सिमिटी इस फोन में दी हुई है. इस फोन में बैटरी 3500mAh की लगी है.
Third party image reference

No comments