Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने विवो से भी काफी सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसमें इन-डिस्प्ले फ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने विवो से भी काफी सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. आपको याद होगा विवो ने कुछ समय पहले एक फोन इस फीचर के साथ लगभग 24 हजार रूपये में पेश किया था. लेकिन ओप्पो ने Oppo K1 नाम से जो स्मार्टफोन लॉन्च किया है उसकी कीमत महज 17 हजार के करीब है. इस लेटेस्ट फोन में ओप्पो ने 4 से 6GB तक की रैम दी है, डुअल रियर कैमरा और 25MP का शानदार सेल्फी शूटर कैमरा भी दिया है.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि ये फोन फ़िलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. इंडिया और दुसरे मार्केट्स में कुछ समय बाद आ सकता है. चीन में इस फोन के फर्स्ट वेरिएंट जिसमें 4GB रैम दी गयी है उसकी कीमत CNY 1,599 यानी लगभग 17,100 रूपये रखी गयी है. जबकि इसके हायर वेरिएंट जो 6GB रैम के साथ पेश किया गया है उसकी कीमत 1799 युआन (करीब 19,300) है. ओप्पो K1 दो कलर ऑप्शन रेड और ब्लू में मिलेगा. चीन में इसकी सेल 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी.
ओप्पो K1 का फुल स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
ओप्पो के इस सबसे सस्ते इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले स्मार्टफोन में आपको 6.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 पर आधारित कलर ओएस 5.2 पर चलता है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जोकि 2.2GHz पर clocked है.
Third party image reference
ओप्पो K1 में आपको 4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन में मिलेगा, हालाँकि दोनों ही वेरिएंट में इंटरनल स्टोरेज 64GB दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक लगा सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए इसमें 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 25MP का लाजवाब सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन में बैटरी 3600mAh की लगायी गयी है.
Third party image reference

No comments