Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने मिड-रेंज फोन Oppo A83 (2018) का न्यू वेरिएंट भारत में लॉन्च किया ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने मिड-रेंज फोन Oppo A83 (2018) का न्यू वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है. ये नया वेरिएंट बजट केटेगरी में पेश किया गया है इसलिए इसमें आपको 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी देखने को मिलेगी. और इसी वजह से इसकी कीमत मात्र 8,990 रूपये रखी गयी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन का पहले से जो दो वेरिएंट मार्केट में मौजूद है उसमें 3GB और 4GB रैम की रैम है, और कीमत क्रमशः 13,990 रु और 15,990 रूपये है.
Third party image reference
आज लॉन्च हुए इस ओप्पो A83 के नए बजट वेरिएंट की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में शुरू भी हो चुकी है. आप चाहें तो अभी खरीद सकते हैं. इस फोन के रैम और स्टोरेज के सिवा बाकी सबकुछ डिस्प्ले से लेकर हार्डवेयर और डिज़ाइन सहित सारे स्पेक्स पुराने वेरिएंट जैसे ही हैं. इस फोन में भी 5.7 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले 18;9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. प्रोसेसर मीडियाटेक का MT6763T ओक्टा कोर चिपसेट ही लगा है. 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आने वाले इस नए फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 13MP का प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. जबकि फोन के फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा मौजूद है. ओप्पो ने इस वेरिएंट में फेस अनलॉक फीचर नहीं दिया है जबकि इसके अन्य वेरिएंट में ये फीचर मौजूद है. ओप्पो A83 में बैटरी 3090mAh की लगी है और सबसे खास बात ये फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. ये फोन OTG भी सपोर्ट करता है. कम्पनी ने इसे nougat ओएस के साथ पेश किया है जो कि काफी हैरान करने वाली बात है.
Third party image reference

No comments