Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सबलोग जानते ही हैं कि इस फेस्टिव सीजन में लगभग सभी स्मार्टफोन कम्पनियां अपने पॉपुलर और लेटेस्ट फोन पर...
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सबलोग जानते ही हैं कि इस फेस्टिव सीजन में लगभग सभी स्मार्टफोन कम्पनियां अपने पॉपुलर और लेटेस्ट फोन पर डिस्काउंट दे रही है, वहीँ कुछ ब्रांड अपने फोन्स की कीमत परमानेंटली कम कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज चीनी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने Oppo F9 की कीमत में कटौती की है. 25MP सेल्फी कैमरा से लैस इस फोन की कीमत 1000 रूपये स्थायी तौर पर घटा दी गयी है.
Third party image reference
आपको बता दें कि ओप्पो F9 को इंडिया में 19,990 रूपये में लॉन्च किया गया था. लेकिन अब इस त्यौहारी मौसम में ही कम्पनी ने इसकी कीमत हजार रूपये घटा दी है तो ये केवल 18,990 रूपये में आप खरीद पाएंगे. इस कटौती के बाद शायद ओप्पो को लग रहा होगा कि इसकी सेल बढ़ जाएगी और ऐसा हो भी सकता है. यह फोन वाकई में एक बेहतरीन स्मार्टफोन है.
Third party image reference
ओप्पो F9 के कुछ फीचर्स और स्पेक्स पर नजर डालें तो इसमें आपको 6.3 इंच का फुल एचडी+ Waterdrop नौच डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में देखने को मिलता है. इस फोन को मीडियाटेक के हिलियो P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है जो माली-G72 MP3 GPU से पेयर्ड है. रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो यह स्मार्टफोन 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी के सस्थ मिलता है. हालाँकि इस फ़ोन में माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है जिसमें आप 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो F9 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन में 16MP और 2MP का रियर कैमरा मिलता है वहीँ फ्रंट साइड में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है हालाँकि टॉप में कलर ओएस 5.2 का स्किन देखने को मिलता है. इस डिवाईस में 3500mAh की बैटरी दी गयी है. सबसे खास बात ये VOOC फ़्लैश चार्ज के साथ आता है. यह स्मार्टफोन महज 5 मिनट की चार्जिंग से 2 घंटे का टॉकटाइम देती है. चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर आपको बैक साइड में ही मिल जाता है.
Third party image reference

No comments