Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, पैनासोनिक ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आज मंगलवार, 9 अक्टूबर को एक नया बजट फोन लेकि...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, पैनासोनिक ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आज मंगलवार, 9 अक्टूबर को एक नया बजट फोन लेकिन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. इस कम्पनी ने Panasonic Eluga Ray 600 नाम से यह सस्ता फोन मार्केट में उतारा है. इस फोन के कुछ खास फीचर जिसके बारे में कम्पनी ने बताया है, वो है 4000mAh की तगड़ी बैटरी, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट स्कैनर और सेल्फी कैमरे के साथ फ़्लैश.
Third party image reference
पैनासोनिक एलुगा रे 600 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ये फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में आप खरीद पाएंगे. इसकी कीमत की बात करें तो कम्पनी ने इसे 7,999 रूपये में लॉन्च किया है और ये फोन आपको एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर 11 अक्टूबर से खरीदने के लिए मिल जायेगा. आपको बता दें कि पैनासोनिक ने इस बजट फोन से पहले हाल में दो मिड-रेंज फोन भी लॉन्च किया था. जिसका नाम एलुगा X1 और एलुगा X1 प्रो था. और कीमत 23 से 27 हजार के बीच थी.
Third party image reference
इस नए पैनासोनिक स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर अब नजर डालें तो इस फोन में आपको 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में देखने को मिल जायेगा. फोन में डुअल माइक्रो सिम स्लॉट दिया गया है और ये एंड्राइड के पॉपुलर ओएस Oreo 8.1 पर चलता है. हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इसमें मीडियाटेक MT6739WA क्वैड कोर प्रोसेसर लगा है. यह फोन 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आया है. साथ ही इसमें 128GB कैपेसिटी का माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा भी दी गयी है.
Third party image reference
पैनासोनिक एलुगा रे 600 के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन में कम्पनी ने 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा ऑटोफोकस सेंसर और LED फ़्लैश के साथ दिया है. जबकि फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा भी फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है. इसके कैमरे में बुके इफ़ेक्ट, सीन डिटेक्शन, टाइम लैप्स और ढेर सारे फीचर दिए हैं. फोन का वजन 158 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.9mm है. फोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है और बैटरी 4000mAh की है, ये तो आपको टाइटल में पोस्ट के स्टार्टिंग में ही पता चल गया होगा.
Third party image reference

No comments