Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

फेस अनलॉक फीचर और Notch डिस्प्ले के साथ बजट फोन iVoomi Z1 लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Teknikal Raman:  दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iVoomi ने आज इंडिया में अपना एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने iVoomi Z1  नाम...

Image result for IVOOMI Z1Teknikal Raman: दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iVoomi ने आज इंडिया में अपना एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कम्पनी नेiVoomi Z1 नाम के स्मार्टफोन को फेस अनलॉक फीचर और नौच वाले डिस्प्ले के साथ इंडियन कंज्यूमर के लिए पेश किया है. इस फोन के रियर कैमरे में सोनी का सेंसर इस्तेमाल किया गया है. इसलिए इस बजट फोन का कैमरा भी बढ़िया ही होगा.

Third party image reference
iVoomi का यह लेटेस्ट बजट फोन तीन रंगों काला, ओसियन ब्लू और प्लैटिनम गोल्ड कलर ऑप्शन में लाया गया है. इस फोन की कीमत की अगर बात करें तो इसी कीमत महज 6,999 रूपये रखी गयी है. हालाँकि आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा और बिग बिलियन डेज सेल में ये सिर्फ 6,499 रु में सेल किया जायेगा, यानी कि पूरे 500 रूपये की छूट के साथ यह नया फोन बिकेगा.

Third party image reference
अब iVoomi Z1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात कर लेते हैं. इस स्मार्टफोन में कम्पनी ने डुअल सिम की सुविधा देने के साथ डुअल 4G Volte फीचर भी दी है. ये फोन 5.67 इंच की एचडी+ फुलव्यू नौच डिस्प्ले के साथ लाया गया है. डिस्प्ले का aspect रेश्यो 18.7:9 है. हार्डवेयर और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो यह फोन मीडियाटेक के MT6739W क्वैड कोर चिपसेट से powered किया गया है. इस फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. वैसे इसमें 128GB क्षमता का मेमोरी कार्ड भी यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो iVoomi के इस बजट फोन में आपको 13MP का रियर कैमरा सोनी के IMX135 सेंसर और 5P लेंस के साथ मिलता है. इसके अलावा फ़्लैश लाइट भी दिया गया है. फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. इसमें OTG भी अच्छे से काम करेगा. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी कम्पनी ने दिया है. इस फोन में बैटरी 2800mAh की लगायी गयी है, iVoomi Z1 का वजन 150.7 ग्राम है.


No comments

Latest Articles