Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी का धांसू फोन Redmi नोट 5 Pro मिलेगा सिर्फ 12,999 रूपये में, हो जाओ तैयार !

Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम चल ही गया होगा कि फ्लिप्कार्ट का बिग बिलियन डेज सेल जल्द ही शुरू होने वाला है. इस सेल की...

Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम चल ही गया होगा कि फ्लिप्कार्ट का बिग बिलियन डेज सेल जल्द ही शुरू होने वाला है. इस सेल की चर्चा हर जगह हो रही है. फ्लिप्कार्ट अपने इस फेस्टिव सीजन सेल में ढेरों स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट देने वाला है. इन्हीं में से एक स्मार्टफोन शाओमी का रेडमी नोट 5 प्रो भी शामिल किया गया है जो कि इस साल का सबसे पॉपुलर मिड रेंज फोन है. इस फोन पर 10 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले बिग बिलियन दे सेल में 2000 रूपये की छूट के साथ मात्र 12,999 रूपये खरीदने का ऑफर दिया जायेगा. इसलिए अगर अब भी आप इस फोन को लेने की चाहत रखते हैं तो इससे अच्छा मौका फिर आपके हाथ नहीं लगेगा.

Third party image reference
शाओमी के इस रेडमी नोट 5 प्रो की स्टार्टिंग कीमत या बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रूपये है. इस वेरिएंट में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलती है. यही फोन आपको मात्र 12,999 रूपये मिलने वाला है. वैसे इसका जो हायर वेरिएंट 6GB रैम के साथ है उसकी कीमत 16,999 रूपये है, इस वेरिएंट पर शायद कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जायेगा. शाओमी का यह फोन आप ब्लैक, ब्लू, गोल्ड, रेड और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मिलती है. इस फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है. यानी एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम के साथ एक माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन का कैमरा लाजवाब है. इसमें आपको 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. ये फोन फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. रेडमी नोट 5 प्रो में दुसरे शाओमी फोन्स की तरह फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही दिया गया है. इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 181 ग्राम है और थिकनेस 8.1mm है. ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.


No comments

Latest Articles