Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सितम्बर में लॉन्च हुए Vivo के इस फोन की कीमत में हुई 2000 रूपये की कटौती, ये रही नई कीमत

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही पढ़ा, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने सितम्बर महीने में एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जिसके...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही पढ़ा, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने सितम्बर महीने में एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जिसके बारे में शायद आपको भी याद होगा. कम्पनी ने Vivo V11 नाम का एक फोन पिछले महीने ही लॉन्च किया था. इस फोन की कीमत विवो ने हमेशा के लिए 2000 रूपये कम कर दी है. यह स्मार्टफोन 22,990 रु में मार्केट में उतारा गया था लेकिन अब कीमत में कटौती हो जाने की वजह से ये लेटेस्ट फोन मात्र 20,990 रूपये में खरीदने के लिए मिलेगा.

Third party image reference
विवो V11 के कुछ हाईलाइटिंग फीचर के बारे में आपको बताऊँ तो इसमें आपको बेजेल लेस 19:9 aspect रेश्यो में शानदार डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ मिलता है. फोन के बैक साइड में वर्टिकली सेटअप किया हुआ डुअल रियर कैमरा और मीडियाटेक का पॉवरफुल प्रोसेसर है. और साथ इसमें 6GB की रैम मौजूद है. इस फोन को आप फ्लिप्कार्ट के फेस्टिव सेल में और भी अन्य ऑफर अप्लाई कर कम कीमत में पा सकते हैं. आपको बता दें कि इस फोन की कीमत में कटौती की पहली खबर मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलिकॉम ने दी थी.

Third party image reference
अब विवो के इस लेटेस्ट फोन के कुछ स्पेक्स और फीचर पर नजर डालें तो इसमें आपको डुअल नैनो सिम स्लॉट मिलता और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक हिलियो P60 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. हालाँकि इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा है तो आप 256GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते है. विवो V11 में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा क्रमशः f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर साइज़ के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 25MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर और AI फीचर से लैस मिलता है. इस फोन में बैटरी 3315mAh की लगी है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.

No comments

Latest Articles