Teknikal Raman: दोस्तों, आजकल रिलायंस जियो को छोड़कर बाकी सभी दूरसंचार कम्पनियां नए-नए प्लान्स लॉन्च करने पर लगी हुई है. चाहे वो आईडिया ह...
Teknikal Raman: दोस्तों, आजकल रिलायंस जियो को छोड़कर बाकी सभी दूरसंचार कम्पनियां नए-नए प्लान्स लॉन्च करने पर लगी हुई है. चाहे वो आईडिया हो, वोडाफोन या फिर एयरटेल या बीएसएनएल ही क्यों न हो. सब के सब ताबड़तोड़ प्रीपेड प्लान्स मार्केट में पेश कर रही है. इसी कड़ी में आज भारती एयरटेल ने अपना एक नया प्रीपेड प्लान महज 159 रूपये का लॉन्च किया है. इस प्लान में कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा भी मिलेगी.
Third party image reference
भारती एयरटेल के द्वारा लॉन्च गया यह 159 रूपये का प्लान जियो के 149 रु प्लान की टक्कर में पेश किया गया है. हालाँकि मुझे नहीं लगता कि एयरटेल का ये न्यू प्लान जरा सा भी जियो को टक्कर दे पायेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स और जियो के प्लान मिलने वाले बेनिफिट में जमीन आसमान का अंतर है. एयरटेल के 159 रु प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा तो मिलेगी. लेकिन इन्टरनेट डेटा केवल 1GB दिया जायेगा. एसएमएस डेली 100 मिलेगा. और प्लान की वैधता सिर्फ 21 दिन होगी.
Third party image reference
अगर रिलायंस जियो के 149 रु प्लान की बात करें तो जियो के इस प्लान में यूजर्स को ऑल इंडिया अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और विडियो कॉलिंग के साथ हर रोज 1.5GB हाई स्पीड डेटा यूज करने के लिए मिलता है. टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए जियो भी 100 SMS डेली देता है. और वैलिडिटी की बात करें तो एयरटेल के प्लान से 7 दिन ज्यादा यानी 28 दिन मिलती है.
Third party image reference

No comments