Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया का ये बजट फोन आज से खरीदने के लिए हुआ उपलब्ध

Teknikal Raman:  दोस्तों, शायद आप सभी को याद होगा कि एचएमडी ग्लोबल ने इसी अक्टूबर के महीने के शुरुआती दिनों में नोकिया का बजट फोन  नोकिया ...

Teknikal Raman: दोस्तों, शायद आप सभी को याद होगा कि एचएमडी ग्लोबल ने इसी अक्टूबर के महीने के शुरुआती दिनों में नोकिया का बजट फोन नोकिया 3.1 प्लस लॉन्च किया था. उस दिन यह फोन तो लॉन्च हो गया था लेकिन बिक्री लिए नहीं लाया गया था. हालाँकि अब यह फोन आप खरीद सकते हैं क्योंकि आज 19 अक्टूबर से यह स्मार्टफोन सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर मिलने लगा है और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से भी इसे ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह स्मार्टफोन 11,499 रूपये की कीमत पर मिलता है. इसमें आपको 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी. नोकिया 3.1 प्लस को ब्लू, व्हाईट और बाल्टिक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इस फोन में कम्पनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है और इसमें 6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 2.5D ग्लास के साथ दिया गया है. इसके डिस्प्ले में नौच डिज़ाइन भी आपको देखने को मिलता है.

Third party image reference
नोकिया 3.1 प्लस को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है और जिसके साथ आपको 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है. इस फोन में आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फोन 400GB तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा क्रमशः f/2.0 और f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है. इसके फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसके रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. नोकिया 3.1 प्लस में बैटरी 3500mAh की है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles