Teknikal Raman : पैनासोनिक ने दो दिन पहले एक शानदार बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस फोन का नाम Panasonic Eluga Ray 530 है. जिसकी कीमत सिर...
Teknikal Raman: पैनासोनिक ने दो दिन पहले एक शानदार बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस फोन का नाम Panasonic Eluga Ray 530 है. जिसकी कीमत सिर्फ 8,999 रूपये रखी गयी है. यह स्मार्टफोन शाओमी के रेडमी 6 को कड़ी टक्कर देने के साथ रियलमी 2 को भी टक्कर दे सकता है, क्योंकि इसमें इन दोनों से बढ़कर कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं और कीमत भी एक ही रेंज के हैं.
Third party image reference
पैनासोनिक के इस एलुगा रे 530 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और ये फोन एंड्राइड के ओरियो ओएस पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. फोन को 1.3GHz का क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है, हालाँकि पैनासोनिक ने बताया नहीं है कि इसमें किस कम्पनी का कौन सा प्रोसेसर लगा है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलती है. साथ ही इसमें आप 128GB तक का माइक्रो एसडी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन का वजन मात्र 141 ग्राम है और मोटाई 8.3mm है. पैनासोनिक के इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में सेटअप किया हुआ मिल जाता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. और फ्रंट सेल्फी कैमरा 5MP का है जिसके साथ भी LED फ़्लैश मौजूद है. यह फोन 3000mAh की बैटरी के साथ मिलता है. इस फोन को आप ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं.
Third party image reference

No comments