Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया के एक दो नहीं बल्कि कुल चार स्मार्टफोन्स की कीमत में भारी कटौती कर दी है. कम्पनी ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया के एक दो नहीं बल्कि कुल चार स्मार्टफोन्स की कीमत में भारी कटौती कर दी है. कम्पनी ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन से लेकर फ्लैगशिप फोन्स की कीमत में कमी की है. नोकिया के हाई एंड फोन Nokia 8 Sirocco की कीमत सबसे ज्यादा घटाई गयी है. इस फोन की कीमत पूरे 13000 रूपये कम कर दी गयी है. चलिए अब आगे जानते हैं किस फोन में कितनी कटौती हुई और अब उसकी कितनी कीमत रह गयी है.
Third party image reference
सबसे पहले एंट्री लेवल फोन की बात करें तो सबसे पहला फोन जिसकी कीमत कम हुई है, उसका नाम नोकिया 3.1 है. इस फोन की कीमत में 1 हजार रूपये की कटौती की गयी है और ये अब आप मात्र 10,999 रूपये में खरीद सकते हैं. पहले इसकी कीमत 11,999 रूपये थी. यह स्मार्टफोन इसी साल मई में लॉन्च हुआ था. इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गयी है. नोकिया 3.1 में 5.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है.
Third party image reference
अगला स्मार्टफोन है, नोकिया 5.1 प्लस. इस फोन के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1500 रूपये घटा दी गई है. अब यह फोन केवल 12,999 रूपये में ख़रीदा जा सकता है. इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. और इसे मीडियाटेक MT6755S ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया के Nokia 6.1 की कीमत भी कम की है जिसे कम्पनी ने अप्रैल महीने लॉन्च किया था. इस फोन का 3GB रैम वेरिएंट 16,999 रूपये में मिलता है और 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 18,999 रूपये है, लेकिन दोनों ही वेरिएंट की कीमत 1500 रूपये घटा दी गयी है. इसलिए अब नोकिया 6.1 के ये दोनों वेरिएंट क्रमशः 15,499 रु और 17,499 रूपये में मिलेंगे. इस फोन में 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है और इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.
Third party image reference
और अंतिम स्मार्टफोन है नोकिया का फ्लैगशिप फोन Nokia 8 Sirocco, इस फोन की कीमत पूरे 13,000 रूपये कम कर दी गयी है. आपको बता दें कि इसकी कीमत 49,999 रूपये है, परन्तु अब यह फोन मात्र 36,999 रूपये में बेचा जायेगा. यह फोन भी अप्रैल में लॉन्च हुआ था. इस फोन में 5.5 इंच का QHD डिस्प्ले है. 6GB की रैम है और प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 लगा हुआ है.


No comments