Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज सोमवार, 1 अक्टूबर को Honor Play को नए रंग में भारत में लॉन्च किया है. कम...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज सोमवार, 1 अक्टूबर को Honor Play को नए रंग में भारत में लॉन्च किया है. कम्पनी ने इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अल्ट्रावायलेट कलर में पेश किया है. हॉनर प्ले के इस नए कलर वेरिएंट को 3 अक्टूबर से एक्स्क्लुसिविली अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध किया जायेगा. आपको बता दें कि यह फोन अगस्त में ही इंडिया में ब्लैक, ब्लू और मिडनाईट ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था. और ये फोन 4GB रैम के अलावा 6GB रैम वेरिएंट में भी उपलब्ध है.
Third party image reference
हॉनर प्ले के इस नए कलर वेरिएंट यानी अल्ट्रावायलेट कलर में आये इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह भी 19,999 रूपये में ही मिलेगा, जैसे बाकी सभी मौजूदा 4GB रैम वेरिएंट मिल रहे हैं. वहीँ इसके 6GB रैम वेरिएंट की भी कीमत आपको बताऊँ तो इसकी कीमत 23,999 रूपये है और ये वेरिएंट अमेज़न पर बिना फ़्लैश सेल के आप खरीद सकते हैं क्योंकि पिछले ही महीने ये ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया था.
Third party image reference
हॉनर प्ले के कुछ फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन में और 19.5:9 aspect रेश्यो के साथ मिलता है. और ये डिस्प्ले आपको नौच डिज़ाइन के साथ देखने को मिलता है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित EMUI 8.2 पर चलता है.
Third party image reference
हॉनर प्ले HiSilicon किरिन 970 चिपसेट पर काम करता है. इस फोन में 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है. फोन के बैक साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर है और इस फोन पॉवर देने के लिए 3750mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है.


No comments