Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा Vivo Y95, कीमत रखी जाएगी 15,000 से कम

Teknikal Raman:  चीन की स्मार्टफोन कम्पनी विवो इंडिया में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. ख़बरों के मुताबिक कम्पनी अपने ...

Image result for vivo y95Teknikal Raman: चीन की स्मार्टफोन कम्पनी विवो इंडिया में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. ख़बरों के मुताबिक कम्पनी अपने Y सीरीज में विवो Y95 को सबसे पहले इंडिया में पेश करेगी. यह फोन Y83 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है. और विवो इस नए स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रूपये के अन्दर ही रखेगा. विवो Y95 ऑफलाइन एक्सक्लूसिव होगा यानी इसे रिटेल स्टोर्स से ही ख़रीदा जा सकेगा.

Third party image reference
रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन हैलो नौच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगा. इसमें आपको 6.22 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस पर चलेगा. इस फ़ोन कौन सा प्रोसेसर लगा होगा, इसके बारे में कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं मिली है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो विवो Y95 हमें 13MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. वही फ्रंट साइड में सिंगल 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. इस फोन में बैटरी 3260mAh की लगी होगी. फ़िलहाल तो इस फोन के बारे में इतनी ही इनफार्मेशन पता चली है और ये सब भी रयुमर और लीक्स ही हैं. इसलिए इसके फीचर्स और स्पेक्स में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है जब ये फोन लॉन्च होगा.

Third party image reference

Latest Articles