Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इस फोन में है 32MP का सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा, कीमत सिर्फ 8,999 रूपये

जी हां दोस्तों, आज हम जिस फोन के बारे में आपको बताने जा रहें हैं उसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक 32 मेगापिक्सेल का शानदार सेल्फी कैम...

जी हां दोस्तों, आज हम जिस फोन के बारे में आपको बताने जा रहें हैं उसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक 32 मेगापिक्सेल का शानदार सेल्फी कैमरा मिलता है. और सबसे खास बात फोन की कीमत महज 8,999 रखी गयी है. इस किफायती फोन को लॉन्च किया है इन्फिनिक्स कम्पनी ने और इस स्मार्टफोन का नाम है Infinix S4, कम्पनी ने इस लेटेस्ट हैंडसेट को कल ही 21 मई को लॉन्च किया है. इस फोन को लॉन्च करके इन्फिनिक्स बजट सेगमेंट में शाओमी, सैमसंग और रियलमी जैसे ब्रांड को टक्कर देना चाहेगा.Image result for infinix s4
जैसा कि हमने आपको बताया कि ये फोन सिर्फ 8,999 रूपये का है, और ये फोन सिर्फ एक वेरिएंट में ही आया है जोकि 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ है. यह स्मार्टफोन नेबुला ब्लू, ट्वाईलाईट पर्पल और स्पेस ग्रे कलर में मिलेगा. इस फोन की पहली सेल 28 मई से फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी. यह फोन गैलेक्सी M10, रियलमी 3 और रेडमी नोट 7S से कम्पीट करेगा. अब इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करते हैं.Image result for infinix s4
इन्फिनिक्स S4 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसे एक कैमरा सेंट्रिक फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है. इस फोन में 13MP+2MP+8MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. 8MP वाला अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है जो 120 डिग्री व्यू कैप्चर कर सकता है. सेल्फी लवर्स के लिए इस फोन में 32MP का सेल्फी शूटर कैमरा मौजूद है.Image result for infinix s4
कम्पनी ने इस फोन में आजकल चल रहे ट्रेंडी डिस्प्ले वाटरड्राप नौच वाला दिया है. इसमें 6.21 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले एचडी+ रिजोल्युसन में दी गयी है. डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. स्मार्टफोन को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है. यह एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पाई 9 पर चलता है. इन्फिनिक्स S4 में 4000mAh की दमदार बैटरी लगी है. और रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है.
Related image

Latest Articles