जी हां दोस्तों, भारत की मोबाइल कम्पनी माइक्रोमैक्स ने आज Micromax iOne स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है. ये फोन 5000 रूपये क...
जी हां दोस्तों, भारत की मोबाइल कम्पनी माइक्रोमैक्स ने आज Micromax iOne स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है. ये फोन 5000 रूपये के बजट में लॉन्च किया गया है यानी इसकी कीमत पांच हजार के अन्दर ही है. कम्पनी ने इस फोन को ओक्टा कोर वाले प्रोसेसर के साथ और लेटेस्ट एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है. यह फोन पहली बार स्मार्टफोन का अनुभव लेने के लिए खरीद सकते हैं.

माइक्रोमैक्स iOne की कीमत महज 4,999 रूपये रखी गयी है और यह फोन आज से ही इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. इस फोन को आप ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन के डिजाईन की बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्प्ले पर एक चौड़ा सा नौच देखने को मिलता है और नीचे की तरह बेजेल भी अच्छा खासा बड़ा है.

इस डिवाईस में सिंगल रियर कैमरा है और फोन की बॉडी मैट प्लास्टिक की बनी हुई है. अब इसके स्पेक्स की बात करते हैं. इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में दिया गया है और जैसा की हमने आपको पहले ही बताया कि ये Micromax फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस यानी Pie पर चलता है. फोन को Unisco SC9863 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. इसमें 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है और साथ ही एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 128GB तक लगाने की सुविधा है.
माइक्रोमैक्स iOne का फ्रंट और रियर दोनों कैमरा 5MP का है. रियर कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी है. फ्रंट कैमरा विडियो कॉलिंग और सेल्फी लेने के काम आयेगा. कैमरे में बुके मोड, टाइम लैप्स मोड और स्लो मोशन भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन में बैटरी 2200mAh की लगायी गयी है.


