Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग का 5000mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा हजार रूपये सस्ता ! जल्दी करें ऑफर सीमित समय के लिए

दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने इसी साल जनवरी के महीने में एक 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जी हां वह फ...

दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने इसी साल जनवरी के महीने में एक 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जी हां वह फोन गैलेक्सी M20 है. यह फोन आज से एक लिमिटेड समय के लिए 1000 रूपये कम कीमत में बेचा जायेगा. आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन 10,990 रूपये में पेश किया गया था. हालाँकि अभी ये फोन आप हजार रूपये छूट के साथ मात्र 9,990 रूपये में पा सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी M20 एक्स्क्लुसिवली अमेज़न और सैमसंग शॉप पर उपलब्ध है.
Image result for galaxy m20सैमसंग गैलेक्सी M20 भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और दोनों ही वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध है. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है, और इसकी ही कीमत अभी 9,990 रूपये हो गयी है. इसका दूसरा हायर वेरिएंट भी एक हजार रूपये सस्ता कर दिया गया है. दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ है, इसकी कीमत 12,990 रूपये से घटाकर 11,990 रूपये कर दी गयी है. इस स्मार्टफोन को आप ब्लैक, ब्लू कलर ऑप्शन में ले सकते हैं.
सैमसंग गैलेक्सी M20 का स्पेसिफिकेशन-
Related imageयह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है. ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है, वैसे टॉप में सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 UX का इंटरफ़ेस मिलता है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ इनफिनिटी V डिस्प्ले है जिसका aspect रेश्यो 19.5:9 है. इस फोन को कम्पनी ने खुद के Exynos 7904 से powered किया  है. यह स्मार्टफोन 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मिलता है.
Related imageसैमसंग के इस दमदार बैटरी वाले फोन की फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 13MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल जाता है. वहीँ फ्रंट में सिंगल 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा का 5MP वाला सेंसर वाइड एंगल पिक्चर लेने में मदद करता है. इस स्मार्टफोन में आप एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं, जिसकी क्षमता 512GB की है. गैलेक्सी M20 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो रियर पैनल में सेट है. इसमें आपको फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है. 5000mAh बैटरी वाला ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.Image result for galaxy m20

Latest Articles