Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी 7A जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुई लीक !

चीन की फेमस स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंतर्गत रेडमी 7A जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकती है. क्योंकि ये फोन हाल ही में...

चीन की फेमस स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंतर्गत रेडमी 7A जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकती है. क्योंकि ये फोन हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर सर्टिफाइड हुआ है, इससे पता चलता है कि कम्पनी जल्द ही इसे लॉन्च करेगी. चीन में लॉन्चिंग के बाद कुछ ही समय में रेडमी 7A हमें इंडिया में भी देखने को मिल जायेगा. यह स्मार्टफोन रेडमी 6A का सक्सेसर होगा जो पिछले साल लॉन्च हुआ था.Related image
रेडमी 7A के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो TENAA लिस्टिंग पर इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिखाया गया है. वहीँ प्रोसेसर 1.4GHz पर clocked ओक्टा कोर प्रोसेसर होगा लेकिन कौन सा प्रोसेसर होगा ये नहीं बताया गया. यह स्मार्टफोन तीन वेरिएन्ट्स में पेश किया जायेगा. पहला वेरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ, दूसरा 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ और तीसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा.Image result for redmi 7a
कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ देखें को तो रेडमी 7A में आपको 13MP का रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी शूटर कैमरा. इस स्मार्टफोन में बैटरी काफी अच्छी दी जा रही है. इसे आपको 3900mAh की बैटरी लगी हुई मिलेगी. इस फोन की थिकनेस 9.55mm और वजन 150 ग्राम होगा. ये फोन एंड्राइड पाई पर आधारित MIUI 10 पर चलेगा. इस स्मार्टफोन को काला, लाल, पिंक, सफ़ेद, हरा, पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन में लाया जायेगा.Related image

Latest Articles