Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वीवो के ये दो स्मार्टफोन हो गए काफी सस्ते ! जानिए नई कीमतें

वीवो स्मार्टफोन कम्पनी ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन की कीमत को काफी कम किया है. इंडिया में विवो ने Vivo V15 को इसी साल मार्च में लॉन्...

वीवो स्मार्टफोन कम्पनी ने हाल ही में अपने दो स्मार्टफोन की कीमत को काफी कम किया है. इंडिया में विवो ने Vivo V15 को इसी साल मार्च में लॉन्च किया था, कम्पनी ने इस फोन की कीमत में अबतक 4000 रूपये कटौती कर चुकी है. पिछले महीने भी इसकी प्राइस घटाई गयी थी. इस फोन की लेटेस्ट कीमत की बात करें तो ये फोन अब सिर्फ 19,990 रूपये में ख़रीदा जा सकता है, पिछली बार की तरह इसबार भी विवो V15 की कीमत 2000 रूपये कम की गयी है. इस फोन की लॉन्च प्राइस 23,990 रूपये थी.Image result for vivo v15
दूसरा जो स्मार्टफोन है वो विवो Y17 है, इस फोन की कीमत में पहली बात कटौती हो चुकी है वो भी महज एक महीने के अंतराल पर. यह स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुआ था और अब मई में ही इसकी प्राइस कम करनी पर गयी. विवो ने इस फोन को 17,990 रूपये में इंडिया में पेश किया था. लेकिन अब इसकी कीमत 2000 रूपये घटा दी गयी है तो अब केवल 15,990 रूपये में ये फोन खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है.Image result for vivo Y17
विवो का कहना है कि दोनों ही फोन्स की नई कीमत से अब ये किफायती पॉप अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन हो गए हैं. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप अभी ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं, हालाँकि जल्द ही विवो V15 को अमेज़न इंडिया, फ्लिप्कार्ट या विवो के ई-स्टोर से ऑनलाइन खरीद सकते हैं. और विवो Y17 इन सब ऑनलाइन प्लेटफार्म के साथ पेटीएम मॉल से भी आर्डर करके घर ले आ सकेंगे.

Latest Articles