Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग गैलेक्सी A10 और गैलेक्सी A20 का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

जी हाँ दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने आज अपने दो बजट फोन्स गैलेक्सी A10 और गैलेक्सी A20 को नए कलर वेरिएंट में पेश किया...

जी हाँ दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने आज अपने दो बजट फोन्स गैलेक्सी A10 और गैलेक्सी A20 को नए कलर वेरिएंट में पेश किया। कम्पनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को गोल्ड कलर में इंडिया में लांच कर दिया है. आपको बता दें कि ये फोन बहुत पहले ही लांच हुए थे, इसका ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट पहले से ही उपलब्ध है. इन फोन्स को अमेज़न और फ्लिपकार्ट के साथ सैमसंग के ऑनलाइन शॉप से भी ख़रीदा जा सकता है. सैमसंग गैलेक्सी A10 इसी साल फरवरी में भारत में गैलेक्सी A30 और गैलेक्सी A50 के साथ उतारा गया था.

सैमसंग गैलेक्सी ए20 का फुल स्पेसिफिकेशन-Image result for galaxy a20
यह स्मार्टफोन इसी वर्ष अप्रैल में लांच किया गया था. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इस डिवाइस में सैमसंग का अपना Exynos 7884 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मौजूद है। इसमे एक्सटर्नल डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है जिसमें 512GB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो 13MP और 5MP का रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में है। बैटरी 4000mAh की लगी है। एंड्राइड ओएस 9 पाई है।
सैमसंग गैलेक्सी A10 का स्पेसिफिकेशन-Image result for galaxy a10
यह एक किफायती स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.2 इंच का इंफिनिटी V डिस्प्ले एचडी+ रिजोल्यूशन में है। प्रोसेसर Exynos 7884B लगा हुआ है। इसमें भी डेडिकेटेड माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो 2GB रैम और 32GB स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें फिंगरप्रिंट नही है।

Latest Articles