जी हाँ दोस्तों, अगर आप एयरटेल कम्पनी के कस्टमर हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आयी है. एयरटेल ने घोषणा की है कि अब सभी ग्राहकों को अनलि...
जी हाँ दोस्तों, अगर आप एयरटेल कम्पनी के कस्टमर हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आयी है. एयरटेल ने घोषणा की है कि अब सभी ग्राहकों को अनलिमिटेड हेलो ट्यून यूज करने के लिए मिलेगा. चाहे वो पोस्टपेड ग्राहक हों या प्रीपेड सेवा इस्तेमाल करने वाले. हेल्लो ट्यून का लाभ एयरटेल के wynk म्यूजिक ऐप से उठा सकते हैं. कम्पनी के अनुसार विंक म्यूजिक ऐप पर 40 मिलियन गाने हैं और सभी हेलो ट्यून सेट करने के लिए उपलब्ध होगा. कम्पनी इस सर्विस के लिए कोई शुल्क नहीं लेगी हालाँकि एयरटेल ग्राहकों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कोई न कोई मंथली प्लान यूज करना होगा. कम से कम 129 रूपये वाला अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान.

एयरटेल के इस फ्री हेलो ट्यून सेवा में कुछ और भी टर्म्स एंड कंडीशन है. इस सर्विस को आपको हर महीने कन्फर्म करना होगा. हरेक 30 दिन पर विंक म्यूजिक ऐप में इसे कन्फर्म करके री-न्यू करना पड़ेगा. वैसे एयरटेल ने कहा है कि हेल्लो ट्यून आप अनलिमिटेड बार बदल सकते हैं वो भी बिलकुल फ्री. जैसा कि आप सब जानते ही हैन्हाई कि अभी तक सिर्फ रिलायंस जियो ही अपने ग्राहकों को जियोसावन म्यूजिक ऐप पर मुफ्त कॉलर ट्यून सेवा प्रदान करता था. अब एयरटेल भी जियो कि तरह ये सर्विस शुरू कर दिया है.
एयरटेल में ऐसे करें हेलो ट्यून सेट-

- अपने एयरटेल नंबर पर हेलो ट्यून सेट करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में विंक म्यूजिक ऐप डाउनलोड करें.
- डाउनलोड और इंस्टाल हो जाने के बाद ऐप को ओपन करें और हेल्लो ट्यून आइकॉन पर क्लिक करें. यहाँ आपको ऊपर दाहिने तरफ ऐप का विंडो दिखेगा.
- वहां पर आप जो भी गाने को हेल्लो ट्यून बनाना चाहते हैं उसे सर्च करें और अपना कॉलर ट्यून सेट कर लें.
एयरटेल विंक म्यूजिक ऐप पर 15 भाषाओँ में गाने उपलब्ध करा रहा है. जैसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम, गुजराती आदि. आपको जो पसंद हो वो आप सेट कर सकते हैं अपने कॉलर्स को हेल्लो ट्यून सुनाने के लिए.


