Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

हॉनर 20 आज पहली बार बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, Flipkart पर शुरू होगी सेल

हॉनर 20 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट के साथ साथ ऑफलाइन स्टोर पर भी ख़रीदा जा सकेगा. हॉनर 20 ...

हॉनर 20 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट के साथ साथ ऑफलाइन स्टोर पर भी ख़रीदा जा सकेगा. हॉनर 20 की कीमत इंडिया में 32,999 रूपये रखी गयी है. ये स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था. वैसे इस फोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, एक मिडनाईट ब्लैक और दूसरा सफायर ब्लू. जो भी कलर आपको पसंद हो आप आज से यानि 25 जून दिन के 12 बजे से इसे खरीद सकते हैं.Related image
हुवावे की सब ब्रांड हॉनर ने हॉनर 20 के साथ कुछ ऑफर्स भी पेश किये हैं. फोन पसंद न आने पर हॉनर 20 खरीदने वाले ग्राहक चाहे तो इस स्मार्टफोन को 90 दिन के भीतर रिटर्न भी कर सकता है. इसके लिए आपको 90 प्रतिशत फोन का पैसा रिफंड कर दिया जायेगा. लांच ऑफर के तौर पर एक ऑफर EMI आप्शन का है. इस फोन को 5500 रु प्रत्येक महीने पे करके ले सकते हैं. इसके अलावा जियो कि तरफ से 2200 रूपये तक का कैशबैक और 125GB एडिशनल डेटा दिया जायेगा.
हॉनर 20 का फुल स्पेसिफिकेशन-Image result for honor 20 price
यह स्मार्टफोन ड्यूल नैनो सिम स्लॉट के साथ है. यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस 9 पाई पर चलता है परन्तु टॉप में मैजिक UI 2.1 का इंटरफ़ेस मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6.26 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले पंच होल सेल्फी कैमरा के साथ है. डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. फोन को HiSilicon किरिन 980 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. साथ में 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट मेमोरी है.Related image
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो हॉनर 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. इस फोन में 48MP का प्राइमरी शूटर f/1.8 लेंस के साथ है. सेकेंडरी कैमरा 16MP का है और तीसरा रियर कैमरा डेप्थ सेंसर है जोकि 2MP का है. सेल्फी लवर्स के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा f/1.8 लेंस के साथ और 3D पोर्ट्रेट लाइटिंग सपोर्ट के साथ है. इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. हॉनर 20 में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी की सुविधा नहीं है. इस स्मार्टफोन में बैटरी 3750mAh की है. Related image

Latest Articles