Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी ने लॉन्च किया Mi Beard Trimmer इंडिया में, कीमत है सिर्फ 1,199 रूपये

जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही खबर पढ़ा है. शाओमी ने इंडिया में आज कोई स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक ट्रीमर लॉन्च किया है. यह कम्पनी फोन के ...

जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही खबर पढ़ा है. शाओमी ने इंडिया में आज कोई स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक ट्रीमर लॉन्च किया है. यह कम्पनी फोन के अलावा इसी तरह कई इंटरेस्टिंग चीज लॉन्च करती रहती है. शाओमी ने इस ट्रीमर के लॉन्च पर मी डॉट कॉम साईट पर एक विडियो भी शेयर किया है. लॉन्च से एक दिन पहले कम्पनी ने ट्विटर पर इसे लिए एक टीज़र भी जारी किया था. इस ट्रीमर का पूरा नाम Mi Beard Trimmer रखा गया है.

Third party image reference
शाओमी मी बियर्ड ट्रीमर की कीमत जैसा कि आपको टाइटल में ही पता चला गया होगा. इसकी कीमत अभी 1,199 रूपये रखी गयी है लेकिन कुछ समय बाद इसकी कीमत 1,559 रूपये हो जाएगी जोकि इसकी वास्तविक कीमत है. अभी डिस्काउंटेड कीमत पर इसकी प्री-बुकिंग की जा सकती है, इसके लिए मी डॉट कॉम पर आर्डर प्लेस करना होगा. शाओमी ने इस ट्रीमर को शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन के अनुसार डिजाइन किया है.

Third party image reference
इस मी ट्रीमर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह ट्रीमर 40 लेंथ सेटिंग ऑप्शन के साथ मिलेगा. दाढ़ी को ट्रिम करने के लिए 40 में से कोई भी लेथ सेट कर सकते हैं. इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है. ब्लेड्स स्टेनलेस स्टील के बने हैं. इसका बैटरी बैकअप लगभग 90 मिनट का है. एक बार फुल चार्ज करने पर लगातार डेढ़ घंटे तक ट्रीम किया जा सकता है.

Third party image reference
बैटरी 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. शाओमी का कहना है मात्र 10 मिनट चार्ज करके 5 मिनट ट्रिमिंग कर सकते हैं. शाओमी मी बियर्ड ट्रीमर में एक LED इंडिकेटर भी है जो बैटरी लेवल को शो करेगा कि कितना बैटरी बचा है. यह ट्रीमर वाटरप्रूफ भी है. इसमें एक ट्रेवल लॉक सिस्टम भी दिया गया है जिससे कि यात्रा के दौरान अपने आप ऑन न हो और बैटरी भी बची रहे.

Third party image reference

दोस्तों, क्या आप शाओमी का ये मी बियर्ड ट्रीमर खरीदना चाहेंगे !

Latest Articles