डीटीएच सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी टाटा स्काई ने अपने सेट टॉप बोक्सेज के दाम फिर से घटा दिए हैं. जी हां, टाटा स्काई ने इस बार फिर HD और S...
डीटीएच सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी टाटा स्काई ने अपने सेट टॉप बोक्सेज के दाम फिर से घटा दिए हैं. जी हां, टाटा स्काई ने इस बार फिर HD और SD दोनों ही बॉक्स की कीमत में कटौती की है. पहली बार इन डीटीएच बॉक्स की कीमत पिछले महीने घटाई गयी थी और अब और ज्यादा अपनी पहुंच इंडियन ग्राहकों के बीच करने के लिए बॉक्स के दाम सस्ते किये जा रहे हैं. लेटेस्ट घटी हुई कीमत वेबसाइट पर शो हो रहा है. इसबार करीब 300 रुपये तक कीमत घटी है.
Third party image reference
टाटा स्काई सेट टॉप बॉक्स की नई रिवाईज्ड कीमत कि अगर बात करें तो Tata स्काई SD की प्राइस अब मात्र 1399 रुपये है, वहीं टाटा स्काई HD की कीमत 1499 रुपये कर दी गयी है. ये कीमत अब डिश टीवी से भी कम हो चुके हैं. Dish टीवी का एचडी वेरिएंट 1590 रु में मिलता है और SD वर्जन 1490 रुपये में.
Third party image reference
पहली बार जब टाटा स्काई के सेट टॉप बॉक्स की कीमत घटी थी तो तब एचडी वाले बॉक्स की कीमत 1800 रुपये हुई और SD वेरिएंट की 1600 रुपये. इसका मतलब इसबार एचडी वाले सेट टॉप बॉक्स की कीमत 301 रुपये और एसडी की 201 रुपये कम हुई है. यहाँ पर एक दिलचस्प बात ये है कि अब एचडी और एसडी बॉक्स की कीमत में मात्र 100 रुपये का अंतर रह गया है. इस वजह से ग्राहकों का ध्यान एचडी बॉक्स खरीदने की और जायेगा.


