Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

भारत में रियलमी 3 का नया कलर वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च

जी हाँ, रियलमी 3 का एक नया कलर वेरिएंट इंडिया में लॉन्च होने वाला है. मशहूर टिपस्टर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके बताया है कि कम्पनी रियलमी...

जी हाँ, रियलमी 3 का एक नया कलर वेरिएंट इंडिया में लॉन्च होने वाला है. मशहूर टिपस्टर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके बताया है कि कम्पनी रियलमी 3 का डायमंड रेड कलर वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. इशान ने इस फोन का एक फोटो भी शेयर किया है, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि स्मार्टफोन का बैक पैनल लाल रंग का है और नीचे की तरफ हल्का ब्लुइश कलर है. इस नए कलर वेरिएंट की लॉन्च डेट तो नहीं बतायी है पर यह फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा, शायद एक सप्ताह के अन्दर ही लॉन्च कर जाये.

Third party image reference
रियलमी 3 फ़िलहाल तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है- रेडियंट ब्लू, डायनामिक ब्लैक और क्लासिक ब्लैक. तीनों ही कलर वेरिएंट एक साथ लॉन्च किये गए थे. रियलमी का यह फोन 4 मार्च को इंडिया में पेश किया गया था. आपको बता दें कि ये जो नया कलर वेरिएंट आ रहा है उस कलर में रियलमी 1 और रियलमी 2 भी लॉन्च किये गए थे. इसके लॉन्च हो जाने के बाद ग्राहकों के पास रियलमी 3 को खरीदने के लिए चार कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे.

Third party image reference
भारत में रियलमी 3 स्मार्टफोन की कीमत की अगर बात करें तो इस फोन का बेस वेरिएंट जोकि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलता है, उसकी कीमत 8,999 रुपये है. दूसरा वेरिएंट 3GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है. टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलता है, इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है. इस फोन को रियलमी ऑनलाइन स्टोर, फ्लिप्कार्ट और रियलमी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीद सकते हैं.

Latest Articles