Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

खुशखबरी- शाओमी Redmi Note 7 Pro ओपन सेल में हुआ उपलब्ध !

दोस्तों जैसा कि आप सब को पता ही है कि शाओमी के अधिकतर फोन फ़्लैश सेल में ही मिलते हैं. कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च होते ही खरीद पाना मुश्किल ह...

दोस्तों जैसा कि आप सब को पता ही है कि शाओमी के अधिकतर फोन फ़्लैश सेल में ही मिलते हैं. कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च होते ही खरीद पाना मुश्किल होता है. फरवरी माह में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 7 प्रो अभी भी फ़्लैश सेल के जरिये बेचा जा रहा है. हालाँकि इस फोन का 6GB रैम वेरिएंट अब ओपन सेल में मिलने लगा है. इसका मतलब आप इस वेरिएंट को जब चाहें तब खरीद सकते हैं. लेकिन शाओमी ने कहा है कि ये ओपन सेल सिर्फ 30 जून तक चलेगा.Related image
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो को 30 जून तक बिना किसी फिक्स टाइम पर आप फ्लिप्कार्ट या मी के ऑफिसियल साईट/ऐप से ऑर्डर करके खरीद सकते हैं. जैसा कि मैंने आपको बताया इसका केवल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ही ओपन सेल में उपलब्ध हुआ है वो भी सीमित समय के लिए. इस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. कलर वेरिएंट की बात करें तो इसे आप ब्लू, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में देख सकते हैं.Image result for note 7 pro
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि यह ओपन सेल 28 जून को 12 बजे दिन से ही शुरू हो चुकी है. साथ ही जियो की तरफ से डबल डेटा ऑफर भी नोट 7 प्रो पर दिया जायेगा. जबकि एयरटेल की तरफ से 1120GB एडिशनल डेटा और फ्री कॉलिंग का लाभ इस फोन के साथ मिलेगा. रेडमी नोट 7 प्रो का हाईलाइटिंग फीचर है 48MP का रियर प्राइमरी कैमरा. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है. बैटरी 4000mAh की लगी है. फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. ये फोन एंड्राइड 9 पाई बेस्ड मी UI पर चलता है.Image result for note 7 pro

Latest Articles