Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इस कम्पनी ने भारत में लॉन्च किये 4 नए Android टीवी, कीमत सिर्फ 12,999 रुपये से शुरू

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि इंडिया में स्मार्ट टीवी और एंड्राइड टीवी का मार्केट बढता ही जा रहा है. सभी कम्पनियां एक से एक फीचर के साथ...

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि इंडिया में स्मार्ट टीवी और एंड्राइड टीवी का मार्केट बढता ही जा रहा है. सभी कम्पनियां एक से एक फीचर के साथ सस्ती कीमत में हाई-टेक टीवी ला रहे हैं. आज एक जर्मनी की एक टेलीविज़न ब्रांड ने भारत में एक साथ 4 नए एंड्राइड टीवी लॉन्च कर दिए हैं. और इनकी स्टार्टिंग कीमत महज 12,999 रूपये है. इस कम्पनी का नाम Metz है. इसका सभी टीवी एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न इंडिया पर ऑनलाइन मिलेगा. ये कम्पनी शाओमी, Vu और कोडक जैसी कम्पनियों के टीवी को टक्कर दे सकती है.Related image
मेट्ज़ के सभी टीवी एंड्राइड प्लेटफार्म पर चलते हैं, इसमें बिल्ट इन क्रोमकास्ट है. इसमें नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और OTT ऐप्स इंस्टाल्ड मिलते हैं. यह कम्पनी भी अपने टीवी के साथ वॉईस इनेबल्ड असिस्टेंट फीचर रिमोट में दे रही है. टीवी में गूगल प्ले स्टोर पहले से ही इंस्टाल किया हुआ हैं जहाँ करीब 3000 से भी ज्यादा ऐप्स डाउनलोड करने के लिए हैं. मेट्ज का बेस मॉडल टीवी एचडी रीजोलयुसन के साथ आया है पर हायर मॉडल फुल एचडी से लेकर 4K रिजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ मिलेगा.Related image
मेट्ज़ एंड्राइड टीवी की कीमत-
जैसा कि हमने आपको बता ही दिया कि ये एक जर्मनी की टेलीविज़न कम्पनी है जो भारत में अब अपना मार्केट फैलाना चाहती है क्योंकि इंडिया में स्मार्ट टीवी का चलन जोड़ों पर है. आपको बता दे कि अमेज़न पर इस कम्पनी का टीवी खरीदने के लिए उपलब्ध भी हो चुका है. पहला मॉडल बेस वेरिएंट है जिसका नाम Metz Android M55G2 है, इसकी कीमत 12,999 रु है और ये 55 इंच का है. दूसरा मॉडल 40 इंच का M40E6 है जिसकी कीमत 20,999 रूपये है, इसमें फुल एचडी स्क्रीन मिलती है.तीसरा व चौथा टीवी M50G2 और M55G2 है, इन दोनों की कीमत क्रमशः 36,999 रूपये और 42,999 रूपये है.Image result for METZ ANDROID TV

Latest Articles