साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी M सीरीज के सबसे बजट फोन गैलेक्सी M10 की कीमत में लिमिटेड ...
साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी M सीरीज के सबसे बजट फोन गैलेक्सी M10 की कीमत में लिमिटेड समय के लिए 1000 रूपये की कटौती कर दी है. और इसलिए अभी यह फोन केवल 6,990 रूपये की स्टार्टिंग प्राइस पर ख़रीदा जा सकता है. हालाँकि ये फोन सिर्फ अमेज़न और सैमसंग इंडिया के ओफ्फिकल वेबसाइट से ही हजार रूपये सस्ता मिलेगा. हाल ही में सैमसंग ने बताया था कि कम्पनी ने गैलेक्सी M सीरीज के 2 मिलियन यूनिट्स बेच दिए हैं. इसी ख़ुशी में कम्पनी ने शायद इस फोन की कीमत ऑफर के तौर पर कम की है.

सैमसंग ने इस गैलेक्सी M10 स्मार्टफोन को इसी वर्ष 7,990 रूपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये फोन इनफिनिटी V डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है. यह फोन दो वेरिएंट में मिलता है. पहला वेरिएंट 2GB रैम + 16GB स्टोरेज के साथ और दूसरा मिलता है 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज स्पेस के साथ. यह हायर वेरिएंट 8,990 रूपये में लॉन्च था. लेकिन अभी 1000 रूपये डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है, यह वेरिएंट मात्र 7,990 रूपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है.

सैमसंग गैलेक्सी M10 के कुछ स्पीक्स पर नजर डालें तो इसमें आपको ड्यूल नैनो सिम स्लॉट के साथ एंड्राइड ओरियो 8.1 मिलेगा, वैसे इसे एंड्राइड पाई का भी अपडेट अब मिल रहा है. इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ इनफिनिटी V डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है. यह फोन आपको 2GB रैम और 3GB रैम ऑप्शन में मिल जाता है. इसमें कम्पनी का अपना Exynos 7870 प्रोसेसर लगा हुआ है.

स्टोरेज 2GB रैम वेरिएंट में 16जीबी है और 3जीबी रैम वाले में 32जीबी है. इसमें 512GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है. कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो गैलेक्सी एम10 में 13MP और 5MP का डबल रियर कैमरा देखने को मिलता है. फ्रंट साइड में 5MP का सिंगल कैमरा सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए दिया हुआ है. इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है क्योंकि ये एक बजट फोन है. सैमसंग का यह फोन 3400mAh की बैटरी से लैस है.


