Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आसुस 6Z का 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट आज से खरीदने के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कीमत, ऑफर

ताइवान की स्मार्टफोन मेकर कम्पनी आसुस ने जून के शुरुआती दिनों में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में  लॉन्च किया था जिसका नाम आसुस 6Z है....

ताइवान की स्मार्टफोन मेकर कम्पनी आसुस ने जून के शुरुआती दिनों में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था जिसका नाम आसुस 6Z है. यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. इसका बेस वेरिएंट जून के अंतिम सप्ताह में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है. इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ मिलता है. इसे फ्लिप्कार्ट पर से ख़रीदा जा सकता है. आसुस ने अब इसके बाकी दो वेरिएंट भी आज से यानि 1 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया है. तीनों ही वेरिएंट फ्लिप्कार्ट पर ऑनलाइन ख़रीदे जा सकते हैं.

Third party image reference
आसुस 6Z सेल ऑफर, कीमत-
इस स्मार्टफोन का दोनों हायर वेरिएंट आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. आसुस के इस फोन का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 6GB रैम के साथ मिलता है, और 256GB स्टोरेज वाला 8GB की रैम के साथ आता है. इसका बेस वेरिएंट जैसा कि हमनें आपको ऊपर बताया 64GB स्टोरेज और 6GB की रैम के साथ मिलता है. कीमत की बात करें तो यह 64GB इंटरनल मेमोरी वाले की प्राइस 31,999 रुपये है. 128GB स्टोरेज वाले आसुस 6Z की कीमत 34999 रु है और 39,999 रूपये कीमत 256GB वेरिएंट की है.

Third party image reference
लॉन्च ऑफर की अगर बात करें तो आसुस ने फ्लिप्कार्ट के साथ मिलकर कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन ऑफर सिर्फ 99 रुपये में पेश किया है. इसके तहत जो भी यूजर इस स्मार्टफोन को खरीदेंगे उन्हें फोन में कोई प्रॉब्लम होने पर सर्विस सेंटर नहीं जाना पड़ेगा, फ्लिप्कार्ट खुद ग्राहक के घर से फोन ले जायेगा और रिपेयर कराकर घर पर वापस पहुंचा जायेगा. इसके अलावा महज 99 रुपये के ऑफर में रिप्लेसमेंट की भी गारंटी दे रही है. डिवाईस में फाल्ट होने पर फोन को रिप्लेस कर दिया जायेगा.
आसुस 6Z का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन 6.4 इंच कि फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है. इसके डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. फ्रंट से देखने पर यह फोन बिलकुल बेजेल-लेस दिखाई देता है. आसुस ने इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन लगायी है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से पॉवर किया है. यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6GB और 8GB रैम ऑप्शन में आता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48MP और 13MP का डबल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेकेंडरी कैमरा 125 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ है. इसका कैमरा लेज़र-असिस्टेड ऑटोफोकस और ड्यूल लेड फ़्लैश यूनिट के साथ आता है. आसुस के कैमरे की हाईलाइटिंग बात ये है कि इसमें कोई फ्रंट कैमरा नहीं मिलता है. इसका रियर कैमरा ही पॉप अप होकर स्लेफी कैमरा का काम करता है.

Third party image reference
कम्पनी ने इस स्मार्टफोन में दो ड्यूल 5 मैगनेट स्टीरियो स्पीकर लगाया है. इसमें 3.5mm जा ऑडियो सॉकेट भी है. आसुस ने इसके दाहिने तरफ डेडिकेटेड स्मार्ट key दिया है. आसुस 6Z में 5000mAh की धांसू बैटरी लगी हुई है. यह फोन 18W क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, NFC और एफएम रेडियो है. अन्य फीचर USB टाइप C पोर्ट, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल स्लॉट है. फोन एंड्राइड पाई 9 पर चलता है पर टॉप में जेन UI का कस्टम इंटरफ़ेस है.

Third party image reference
देश दुनिया की तमाम टेक्नोलॉजी की ख़बरें जानने-पढने के लिए अभी इस टेक चैनल को फॉलो करें बिलकुल मुफ्त !

Latest Articles