चीनी स्मार्टफोन कम्पनी वीवो ने भारत में Vivo Y12 का एक नया वेरिएंट सस्ती कीमत में लॉन्च किया है. यह नया वेरिएंट एक हफ्ते बाद ही लाया गया ...
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी वीवो ने भारत में Vivo Y12 का एक नया वेरिएंट सस्ती कीमत में लॉन्च किया है. यह नया वेरिएंट एक हफ्ते बाद ही लाया गया है जब इसका 4GB रैम वेरिएंट पेश किया गया था. इस वेरिएंट में भी 64GB स्टोरेज है और जो आज लॉन्च हुआ है उसमें भी आपको 64GB स्टोरेज मिलेगा, हालाँकि इस नए वेरिएंट में 3GB की रैम दी गयी है. इसलिए इसकी कीमत थोड़ी कम है. रैम के अलावा इन दोनों विवो Y12 में सारे स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं. इस स्मार्टफोन के खास फीचर्स हैं हेलो फुलव्यू डिस्प्ले 19.3:9 एस्पेक्ट रेश्यो में, ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी.
वीवो Y12 की कीमत-

आज जो स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है उसकी कीमत 11,990 रुपये रखी गयी है, जिसमें 3GB रैम और 64जीबी इंटरनल मेमोरी मौजूद है. इसका जो पहला वेरिएंट जून में लॉन्च हुआ था वह 12,490 रुपये का है. वीवो इस फोन को सेलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर्स से बेच रहा है. यह स्मार्टफोन एक्वा ब्लू और लाल रंग में मिलता है.

इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेक्स की बात करें तो यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पाई 9 पर बेस्ड फनटच ओएस 9 पर चलता है. इसमें ड्यूल नैनो सिम स्लॉट है. फोन में 6.35 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले है वाटरड्राप नौच स्टाइल के साथ. विवो Y12 को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. फोटोग्राफी के लिए 13MP+8MP+2MP का तीन-तीन रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का सिंगल कैमरा उपलब्ध है.



