चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह एक हाई एन्ड फ्लैगशिप फोन होगा जिसका नाम Realme X2 प्रो रखा जा स...
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह एक हाई एन्ड फ्लैगशिप फोन होगा जिसका नाम Realme X2 प्रो रखा जा सकता है, और ये फोन रेडमी K20 प्रो के टक्कर में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी के इस अपकमिंग हैंडसेट के बारे में कुछ लीक्ड स्पेसिफिकेशन सामने आयी है, चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या स्पेक्स होंगे।
रियलमी X2 प्रो के बारे में IndiaShopps पर एक रिपोर्ट आयी है, जिसके मुताबिक यह स्मार्टफोन सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ से powered किया जाएगा। यह रियलमी का पहला फोन होगा जो 90Hz डिस्प्ले से लैस होगा। हाल ही में रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने कहा था कि वे एक 90Hz डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रहे हैं। लीक्ड रिपोर्ट में ये भी जानकारी सामने आयी है कि इसमें 50W का फ़ास्ट चार्जिंग टेक होगा।
इस स्मार्टफोन के लॉन्च की बात करें तो आपको बता दें कि इंडिया से पहले यह स्मार्टफोन चीन में पेश किया जाएगा। रियलमी XT लॉन्च करते वक्त माधव जी ने दिसंबर में एक फोन लॉन्च करने की बात कही थी तो हो सकता है कि रियलमी X2 प्रो ही लॉन्च किया जाएगा। अब कीमत पर नजर डालें तो अभी तक इसकी कोई एक्सपेक्टेड कीमत भी नहीं बताई गयी है। हालांकि जिस तरह से रियलमी अपने फोन की कीमत रखता है, उससे तो आप अनुमान लगा ही सकते हैं कि ये आपके बजट से थोड़ा ही ऊपर नीचे होगा। कहने का मतलब कीमत शाओमी को टक्कर देने लायक ही रखा जाएगा।