Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो के इस 5000mAh बैटरी, Quad कैमरा वाले लेटेस्ट फोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानिए नई कीमत

दोस्तों, जैसा कि आप सब को पता होगा कि ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को जिसका नाम Oppo A9 2020 है को पिछले ही महीने लॉन्च किया था। महज एक महीने क...

दोस्तों, जैसा कि आप सब को पता होगा कि ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को जिसका नाम Oppo A9 2020 है को पिछले ही महीने लॉन्च किया था। महज एक महीने के भीतर ही कंपनी ने इंडिया में इस फोन की कीमत घटा दी है, वो भी पेरमनेटली यानी हमेशा के लिए इसकी कीमत कम हुई है। इसकी कीमत में पूरे 1000 रुपये की कटौती की गयी है। हालांकि कंपनी ने सिर्फ 4GB रैम वेरिएंट में प्राइस घटाया है, 8GB रैम वाले की कीमत पहले जितनी ही है।Image result for oppo a9 2020
ओप्पो A9 2020 की कीमत में कटौती होने के बाद इस 4GB रैम वेरिएंट को अब सिर्फ 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत आपको 16990 रुपये देने पड़ते थे। ऑफलाइन मार्केट में घटी हुई कीमत पर स्मार्टफोन मिलने लगा है। इसका 8GB रैम वेरिएंट अभी भी 19,990 रुपये में ही बिक रहा है। आपको बता दें 4GB रैम वेरिएंट ऑनलाइन अमेज़न पर नई कीमत में मिलने लगा है।Image result for oppo a9 2020
ओप्पो A9 2020 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह शानदार फोन एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड कलर OS 6.0.1 पर चलता है। इस फोन में 6.5 इंच का वाटरड्राप स्टाइल वाला नौच डिस्प्ले है, जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन लगी हुई है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 octa कोर प्रोसेसर से powered किया गया है। इस फोन में आपको 5000mAh की धांसू बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 4 रियर कैमरा हैं। प्राइमरी कैमरा 48MP का और बाकी हैं 8MP, 2MP और 2MP के, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ है।Image result for oppo a9 2020

Latest Articles