दोस्तों जैसा कि आप सभी जान ही रहे है कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में लिए हुए है और यह मानव जीवन को संकट में ला दिया है. भ...
दोस्तों जैसा कि आप सभी जान ही रहे है कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में लिए हुए है और यह मानव जीवन को संकट में ला दिया है. भारत की तरह कई देश लॉकडाउन कर चुकी है. भारत में यह 21 दिनों के लिए किया गया और अभी 17 दिन बाकी है. ऐसे में सारे देशवासी अपने घरों में बैठे हैं और घर बैठे ऑनलाइन ऑफिस के काम कर रहे हैं. इस स्थिति में डाटा की बहुत मांग बढ़ जाती है. इसलिए आज हम आपको टॉप 3 टेलिकॉम कम्पनियों के एक-एक 3GB डेटा वाले प्लान के बारे में बताऊंगा. इस पैक में हर रोज आपको 3 जीबी इन्टरनेट डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिल जायेगा जिससे आप सारे काम कर पाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं.

रिलायंस जियो-
सबसे पहले रिलायंस जियो की ही बात कर लेते हैं. दोस्तों जियो का डेली 3GB डेटा प्रदान करने वाला प्लान 349 रूपये का आता है. इस प्लान में डेली डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड जियो टू जियो कालिंग करने मिलती है, और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट दिया जाता है. इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी मिलता है. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिल जाएगी.
एयरटेल-
जियो के बाद अब बात करते हैं एयरटेल की. एयरटेल में यह 3GB डेटा प्लान 398 रूपये का आता है. इसके प्लान में आपको अनलिमिटेड कालिंग किसी भी नेटवर्क भी करने को मिलता है. हालाँकि अगर आप अधिक डेटा के लिए इस पैक को लेंगे तो आपके लिए जियो का ही प्लान बेहतर होगा क्योंकि वो आपका सस्ता पड़ेगा. एयरटेल भी अपने इस पैक में 100SMS रोज देता है.

वोडाफोन-
यह कम्पनी इस समय एक डबल डेटा ऑफर चला रही है. इसका 249 रूपये वाला प्लान 1.5GB डेटा प्रतिदिन देता है लेकिन इस ऑफर के तहत कुल 3GB डेटा का लाभ उठाया जा सकता है. इस कम्पनी के पास वैसे 349 रूपये का प्लान जियो की तरह है जिसमें डेली 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कालिंग और 100 SMS डेली दिया जाता है. अगर आप वोडाफोन यूजर हैं तो डबल डाटा ऑफर चेक करके लाभ उठायें.


