पूरी दुनिया में मौत का तांडव मचा रहे कोरोना वायरस से प्रतिदिन हजारों मृत्यु हो रही है। इसी बीच कोरोना जैसी महामारी से ग्रसित पाकिस्तान के...
पूरी दुनिया में मौत का तांडव मचा रहे कोरोना वायरस से प्रतिदिन हजारों मृत्यु हो रही है। इसी बीच कोरोना जैसी महामारी से ग्रसित पाकिस्तान के महान स्क्वैश प्लेयर आज़म खान कोरोना के घातक वायरस के संक्रमण में आने से काल के गाल में समा गए है।
1959- 61 के बीच ब्रिटिश ओपन का खिताब जीतने वाले आज़म खान ने अपने शरीर में बदलते हुए लक्षण को देखते हुए पिछले सप्ताह COVID-19 का परीक्षण कराया था जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे और शनिवार को लंदन के ईलिंग हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे।
आपको बता दें की महान खिलाड़ी हाशिम खान के छोटे भाई आजम खान स्क्वैश के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार थे। उन्होंने एचलिश टेंडन की चोट और और 1962 में अपने 14 वर्षीय बेटे की दुखद मौत के कारण खेलना छोड़ दिया था। हालांकि वे 2 साल बाद अपनी चोट से उबर गए लेकिन उन्होंने बताया की वे अपने बेटे की मौत के दुख से नहीं उबर पा रहे है।
आज़म खान का जन्म पाकिस्तान के छोटे से गाँव नवाक़िले में हुआ था जहां से जहांगीर खान, जांसर खान जैसे विश्व स्क्वैश चैंपियन निकले। आजम खान 1956 में इंग्लैंड में बस गए थे। उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण हार्डबॉल टूर्नामेंट, यूएस ओपन जीता था।