Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

600 करोड़ की संपत्ति के मालिक विराट-अनुष्का ने दान की इतनी रकम

जहां एक तरफ भारत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने कोरोना से निपटने के लिए भारत सरकार की मदद का ऐलान किया था तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान...

जहां एक तरफ भारत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने कोरोना से निपटने के लिए भारत सरकार की मदद का ऐलान किया था तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एवं उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इसको लेकर चुप्पी साधे हुए बैठे थे। चौतरफी आलोचना झेलने के बाद आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत सरकार को आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक जैसा ट्वीट करके भारत सरकार एवं राज्य सरकार को मदद की बात कही थी।

सोमवार सुबह विरुष्का ने ट्वीट करके कहा- अनुष्का और मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में मदद कर रहे है। इतने लोगों का कष्ट देखकर हमारा दिल टूट रहा है और हैम आशा करते है की हमारा योगदान, किसी तरह से हमारे साथी नागरिकों के दर्द को कम करने में मदद करेगा।

हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने एक जैसे ट्वीट पर दान की राशि का खुलासा नहीं किया है। इस बात को लेकर ट्विटर पर उनकी जमकर सराहना की जा रही है।

आपको बता दें की इससे पहले तमाम दिग्गज अपनी इच्छा से दान कर रहे थे तब विराट और अनुष्का ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके घर पे रहने की अपील की थी। उस समय सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल होना पड़ा था लेकिन अब उनके गुप्तदान को लेकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

आपको बता दें की वेबसाइट आउटलुक में प्रकाशित खबर के मुताबिक 600 करोड़ की संपत्ति के मालिक अनुष्का और विराट ने 3 करोड़ की रकम दान की है। यह बात विराट और अनुष्का के करीबी ने बताया जो की इंडस्ट्री से ही है।

Latest Articles