Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

मोदी के खिलाफ कांग्रेस के इस विरोध की सराहना करेंगे आप

इस समय हमारा देश कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है और मरने वालों...

इस समय हमारा देश कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 11 हो गई है

 इस समय पूरा देश एकजुट होकर कोरोनावायरस से लड़ने के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री मोदी और देश की सरकारें और राज्य की सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 ऐसे में भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की तरफ से एक बयान आया है, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने टि्वटर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया, उन्होंने लिखा- आपने कोरोनावायरस की महामारी को रोकने के लिए क्या किया, गरीब, मजदूर, किसान, दिनदहाडी करने वाले के 21 दिन कैसे कटेंगे !

 आपने कोरोना से लड़ने के लिए 50 मिनट के दो भाषण दिए, देश स्तब्ध है कि करोड़ों फैक्ट्री व खेत मजदूरों, दिनदहाडी, मनरेगा श्रमिकों, रेवाड़ी ठेला वालों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की रोजी रोटी के लिए आपने एक शब्द नहीं कहा, वह सब 21 दिन अपने परिवारों का पेट कैसे पालेंगे।

 कांग्रेस पार्टी द्वारा यह उठाया गया विचार एकदम सही है, क्योंकि भारत सरकार को उन सभी लोगों का भी ख्याल रखना होगा, जो इस वर्ग के रूप में आते हैं।

Latest Articles