Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कोरोना से लड़ने के लिए धोनी ने दिए सिर्फ 1 लाख तो भड़के फैंस, लोग बोले- ये कैसा दान?

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए खेल जगत के कई दिग्गज उतर आए हैं। इस महामारी के कारण दुनिया में अब तक 24 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी ...

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए खेल जगत के कई दिग्गज उतर आए हैं। इस महामारी के कारण दुनिया में अब तक 24 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं भारत में कोरोना के चलते 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भी पुणे में स्थित एक एनजीओ के माध्यम से 1 लाख का दान दिया है।

लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि 800 करोड रुपए के मालिक महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 1 लाख का दान किया है। आपको बता दें कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख तथा सौरव गांगुली ने भी 50 लाख का दान किया है।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे के 100 तिहाडी़ मजदूरों का 15 दिन तक पालन पोषण का फैसला किया है।

धोनी पर भड़के फैंस

एक फैन ने ट्विटर पर लिखा कि 800 करोड़ कमाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ एक लाख का दान किया है। लेकिन 12 में  पढ़ने वाली छात्रा ने ढाई लाख रूपय का दान किया है।

वहीं उनके एक फैन ने कहा कि- कृपया सराहना कीजिए, हमारे राजा धोनी रिटायर हो चुके हैं फिर भी अच्छा काम कर रहे हैं।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रूपये का दान देने का फैसला किया है। 

Latest Articles