Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कोरोना के बीच बॉलीवुड में शोक की लहर, कपूर खानदान की इस बड़ी हस्ती का हुआ निधन

आप सब जानते ही हैं कि इन दिनों पूरी दुनिया तेजी से फैल रहे कोरोना से जूझ रही है । इससे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है । पूरे भारत...

आप सब जानते ही हैं कि इन दिनों पूरी दुनिया तेजी से फैल रहे कोरोना से जूझ रही है । इससे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है । पूरे भारत देश में गवर्नमेंट ने 21 दिन तक लॉकडाउन कर दिया है लेकिन कोरोना के बीच बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे ।


इस बड़ी हस्ती का हुआ निधन
आपको बता दें कि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का मुंबई में निधन हुआ है । 88 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली । सूत्रों के मुताबिक वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थी मुंबई के सरला नर्सिंग होम में निम्मी ने अंतिम सांस ली और इनका आज शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा । लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड के कई दिग्गज ने अपना शोक व्यक्त किया ।

कपूर परिवार में दुख का माहौल
आपको बता दें कि सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शोक व्यक्त किया । ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे ! शुक्रिया निम्मी आंटी 'बॉबी' के प्रीमियर पर शुभकामनाएं और प्यार देने के लिए । राज कपूर परिवार का हिस्सा रही है आप, और 'बरसात' आप की पहली फिल्म थी । आपको जन्नत नसीब करें आमीन ।' इतना ही नहीं ऋषि कपूर के अलावा जावेद जाफरी ने भी शोक व्यक्त किया ।
आपको बता दें कि नहीं अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक थी उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया हुआ है और कई सुपरस्टार के साथ वह बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी है । 16 साल से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1949 से लेकर 1965 तक वह फिल्मों में सक्रिय रही थी लेकिन आज हमारे बीच नहीं रही ।
आखिर में हम बस यही कहना चाहेंगे कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ।

Latest Articles