Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बड़े दिल की मालकिन है टीम इंडिया की यह क्रिकेटर, दान की इतनी मोटी रकम, नाम जानकर होगी खुशी

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। ...

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं।

पूर्व कप्तान मिताली राज ने प्रधानमंत्री केयर फंड और तेलंगाना मुख्यमंत्री फंड में 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मिताली राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।

मिताली राज सोशल मीडिया पर अपने शांत स्वभाव के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। कोरोना से लड़ाई के लिए मिताली राज ने सोशल मीडिया पर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम भी किया है।

आपको दें कि इससे पहले कई भारतीय महिला क्रिकेटर ने प्रधानमंत्री केयर फंड में अपना योगदान दिया है। मिताली राज की शादी खिलाड़ी पूनम यादव ने 2 लाख देने की घोषणा की थी। वहीं 16 वर्षीय युवा क्रिकेटर रिचा घोष ने 1 लाख देने का ऐलान किया है।

पुरुष क्रिकेटर्स के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी कोरोना से जंग लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।  आने वाले समय में कई और भारतीय महिला क्रिकेटर इस कड़ी में अपना नाम जोड़ सकती हैं। 

Latest Articles