Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विराट कोहली को नहीं है आईपीएल की टेंशन, कहा- इस बार शांति महसूस कर रहा हूँ

2016 में आरसीबी ने फाइनल खेला था। उस सीजन में कप्तान कोहली ने 4 शतक लगाए थे। लेकिन टीम खिताब नहीं जीत सकी थी। कोहली और एबी डीविलियर्स जैस...

2016 में आरसीबी ने फाइनल खेला था। उस सीजन में कप्तान कोहली ने 4 शतक लगाए थे। लेकिन टीम खिताब नहीं जीत सकी थी। कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी होने के बावजूद टीम पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई।

कोहली ने कहा कि वह और डीविलियर्स दोनों महसूस कर रहे हैं कि इस सीजन में टीम को कामयाबी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मैंने सीजन से पहले अपने आप को इतना रिलेक्स कभी महसूस नहीं किया। एबी भी यही फील कर रहे हैं और पूरी तरह फिट होकर आए हैं। मुझे लगता है कि जहां तक आईपीएल के माहौल का सवाल है, तो मैं बेहतर और अधिक संतुलित महसूस कर रहा हूं।

आरसीबी के कप्तान ने आगे कहा कि अतीत में क्या हुआ, हम इसे भुलाकर बिना दबाव के इस सीजन में खेलेंगे। हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं। हमारे पास टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और लोग उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि फैंस को टीम से उम्मीदें रहती हैं।

उन्होंने कहा कि माइक हेसन को टीम का हेड कोच बनाने का फैसला अच्छा रहा। वे टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच एक ब्रिज की तरह करते हैं। ऐसे में एक टीम के रूप में आईपीएल में कामयाबी नहीं मिलने के बावजूद टीम मैनेजमेंट के भरोसे के दम पर कोहली क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं। विराट ने कहा कि उन्हें(हेसन) चिंता है, तो वह आकर बात कर सकते हैं। उन्हें पूरा अधिकार है और बातचीत का हमेशा स्वागत है।

ليست هناك تعليقات

Latest Articles