वैश्विक महामारी कोरोना के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से होने जा रहा है। बीसीसीआई ने आज आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा कर दी ह...
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से होने जा रहा है। बीसीसीआई ने आज आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कोरोना दौर में आईपीएल बगैर दर्शकों के यूएई में 19 सितंबर से शुरू होगा। पहला मैच पिछली बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। फाइनल 10 नवंबर यानी मंगलवार को होगा। शेड्यूल के हिसाब से दुबई में 24 मैच, अबु धाबी में 20 मैच और शारजाह में 12 मैच होंगे।
2020 में आयोजित होने वाले आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए दिसम्बर 2019 में ऑक्शन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आईपीएल में भाग लेने वाली सभी 8 टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियो को शामिल किया।
आईपीएल 2020 के ऑक्शन में कंगारू खिलाड़ियो का दबदबा रहा। जहां एक तरफ आईपीएल के बाजार में कंगारू खिलाड़ी छाये रहे तो वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियो ने भी फ्रेंचाइजियों से मोटी रकम हासिल की। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें कोलकाता ने 15.5 करोड़ की बड़ी राशि देकर अपने खेमे में शामिल किया। कैप्ड खिलाड़ियो में वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे रहे जिन्हें KKR में 4 करोड़ की रकम देकर खरीदा। आईपीएल 2020 के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स :-
ड्वेन ब्रावो, मिचेल सैंटनर, रविन्द्र जडेजा, शेन वॉटसन, शार्दूल ठाकुर, सैम करन, सुरेश रैना, केदार जाधव,
दिल्ली कैपिटल्स :-
कीमो पॉल, क्रिस वोक्स, मार्क्स स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल,
राजस्थान रॉयल्स :-
बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, रेयान पराग, टॉम करन, शशांक सिंह,
कोलकाता नाईट राइडर्स :-
आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस,
मुम्बई इंडियंस :-
हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, केरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, रदरफोर्ड, क्रिस लिन, अनुकूल रॉय
किंग्स इलेवन पंजाब :-
क्रिस गेल, कृष्णप्पा गौतम, मुजीब उर रहमान, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, जिमी नीशाम, क्रिस जॉर्डन,
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :-
मोइन अली, पवन नेगी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस,
सनराइजर्स हैदराबाद :-
राशिद खान, बिली स्टेनलेक, मोहम्मद नबी, शाहबाज़ नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर फैबियन एलेन,



ليست هناك تعليقات